{"_id":"598376674f1c1b99698b4740","slug":"sri-lankan-coach-consider-ajinkya-rahane-s-inning-as-turning-point-of-colombo-test-day-one","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलंबो टेस्ट: श्रीलंका के कोच ने बताया ये रहा पहले दिन के खेल का टर्निंग प्वाइंट ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोलंबो टेस्ट: श्रीलंका के कोच ने बताया ये रहा पहले दिन के खेल का टर्निंग प्वाइंट
एजेंसी/भाषा
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
Ajinkya rahane And Cheteshwar pujara
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका के अंतरिम कोच निक पोथास को लगता है कि अजिंक्य रहाणे :नाबाद 103 रन: के शानदार शतक ने यहां दूसरे टेस्ट के पहले दिन मेजबानों का शिकंजा ढीला कर दिया क्योंकि उन्होंने एक समय मेहमान टीम के 133 रन पर तीन विकेट झटक लिये थे।रहाणे ने चेतेश्वर पुजारा :नाबाद 128 रन: के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिये 211 रन जोड़कर भारत को स्टंप तक तीन विकेट पर 344 रन बनाने में मदद की।
पोथास ने कहा, ‘‘रहाणे ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की। वह काफी सकारात्मक था, जिसकी आप उम्मीद करते हो। इसके बाद से हम शायद इसके बाद अपनी रणनीति के अनुसार नहीं चल सके। हमने थोड़ा दबाव कम कर दिया। यह टर्निंग प्वाइंट था। भारत ने इसके बाद लय में वापसी की। ’’ अंतरिम कोच ने कहा कि उनके गेंदबाजों ने सही लाइन एवं लेंथ में गेंदबाजी नहीं की।
उन्होंने कहा, ‘‘हम उस विकेट से शायद कुछ दूर रह गये। विकेट धीमा था और जब गेंद थोड़ी मुलायम हो जाती है तो कड़ी गेंद की तुलना में आपके पास कोई हथियार नहीं बचता। हम जानते हैं कि पुजारा लेग साइड में ज्यादा रन जुटाता है। उसने अपने पूरे कैरियर में ऐसा ही किया है। हम दोषी रहे कि हम गेंद को अन्य जगह पर फेंक सके और रहाणे की मजबूती के हिसाब से गेंदबाजी करते रहे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन जैसा कि मैंने कहा कि यही टेस्ट मैच का क्रिकेट है और इसलिये ही वह बेहतरीन स्तर का क्रिकेटर है।’’