{"_id":"5a859f754f1c1bb3208b97ae","slug":"sri-lanka-won-1st-t20i-by-6-wickets-against-bangladesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"BANvSL: श्रीलंका ने बांग्लादेश को दी 6 विकेट से करारी मात, मेंडिस ने खेली अर्धशतकीय पारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BANvSL: श्रीलंका ने बांग्लादेश को दी 6 विकेट से करारी मात, मेंडिस ने खेली अर्धशतकीय पारी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 15 Feb 2018 08:33 PM IST
विज्ञापन
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका
कुसल मेंडिस (53 रन) के शानदार पारी की बदौलत श्रीलंका ने बांग्लादेश को पहले टी-20 मुकाबले में 6 विकेट से करारी मात दी। इसके साथ ही श्रीलंका दो टी-20 मैचं की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। बांग्लादेश के शेरे बांग्ला स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने निर्धारित 5 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। जिसके जवाब में उतरी श्रीलंकाई टीम ने 16वें ओवर में ही 194 रन बनाकर मैच जीत गई, जबकि उसके 6 विकेट शेष रह गए। श्रीलंका की तरफ से कुसल मेंडिस के अलावा दनुष्का गुनाथिलका (30), दसुन शनाका (42*) और थिसारा परेरा ने शानदार 39 रन की शानदार पारी खेली। बांग्लादेश की तरफ से नजमुल इस्लाम ने 2 जबकि रुबेल हुसैन और अफीफ हुसैन ने 1-1 विकेट झटके।
विज्ञापन
वहीं, बांग्लादेश की तरफ से मुस्तफिजुर रहमान ने शानदार 7 चौकों और एक छक्के की मदद से 66 रन की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा सौम्या सरकार (51) और महमुदुल्ला 43 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से जीवन मेंडिस ने 2 जबकि परेरा, गुनाथिलका और उदाना ने 1-1 विकेट लिए। श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 18 फरवरी को खेला जाएगा।
विज्ञापन