{"_id":"0b63857fde614a279aff3ce662a6460f","slug":"sri-lanka-wins-5th-odi-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम मैच श्रीलंका ने जीता जबकि सीरीज पाक के नाम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अंतिम मैच श्रीलंका ने जीता जबकि सीरीज पाक के नाम
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 28 Dec 2013 09:06 PM IST
विज्ञापन
पांच मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को दो विकेट से हरा दिया है।
विज्ञापन
हालांकि इस हार के बावजूद पाकिस्तान यह सीरीज जीतने में सफल रहा। उसने यह सीरीज 3-2 से अपने नाम किया। श्रीलंका ने सीरीज का दूसरा मैच भी जीता था।
देखें- कैमरे की नजर से देखें 2013 की नायाब खेल की तस्वीरें
विज्ञापन
अबुधाबी में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 49.3 ओवर में 232 रन पर सिमट गई। जवाब में श्रीलंका ने दो विकेट शेष रहते आठ विकेट पर 235 रन बनाकर रोमांचक जीत दर्ज की।
विज्ञापन
पढ़ें- जब टीम इंडिया के अनोखे अंदाज ने कैलिस को चौंका दिया
दिनेश चंडीमाल ने नाबाद 64, कुशल परेरा ने 47 और तिलकरत्ने दिलशान ने 45 रन बनाए।
दिलशान ने अपनी पारी के दौरान वनडे करियर में आठ हजार रन का आंकड़ा भी छु लिया। पाकिस्तान की ओर से मिस्बाह उल हक ने सर्वाधिक 51 रन बनाए।