{"_id":"468605c8-2cf5-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sri-lanka-win-rain-hit-odi-series-against-new-zealand","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने धोया श्रीलंका-न्यूजीलैंड वन-डे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बारिश ने धोया श्रीलंका-न्यूजीलैंड वन-डे
हम्बनतोता/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 12 Nov 2012 11:47 PM IST
विज्ञापन
श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पांचवां और आखिरी वन-डे मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। यह सीरीज बारिश से बुरी तरह प्रभावित रही और इसके दो मैच रद्द करने पड़े और तीन मैच बारिश के बीच कम ओवरों के खेले गए। श्रीलंका ने यह सीरीज 3-0 से अपने नाम की।
विज्ञापन
पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने 28.3 ओवर में आठ विकेट सिर्फ 123 रन पर गंवा दिए थे। लेकिन बारिश के कारण इससे आगे मैच संभव नहीं हो पाया और अंपायरों ने इस मैच को रद्द कर दिया। न्यूजीलैंड के लिए मीडियम पेसर टिम साउदी ने तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन