फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lanka wicketkeeper Bhanuka Rajapaksa dedicates trophy to crisis-hit countrymen

Asia Cup: पाकिस्तानी गेंदबाजों को धोने वाले राजपक्षे की दरियदिली, संकट से जूझ रहे देशवासियों के नाम की ट्रॉफी

Mon, 12 Sep 2022 12:18 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 12 Sep 2022 12:18 PM IST
सार

पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में भानुका राजपक्षे ने 71 रन की शानदार पारी खेली थी और अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया था। मैच के बाद उन्होंने अपनी ट्रॉफी संकट का सामना कर रहे देशवासियों को समर्पित की। 
 

विज्ञापन
Sri Lanka wicketkeeper Bhanuka Rajapaksa dedicates trophy to crisis-hit countrymen
भानुका राजपक्षे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप 2022 में श्रीलंका की टीम को चैंपियन बनाने वाले भानुका राजपक्षे ने इस खिताब को संकट का सामना कर रहे अपने देशवासियों को समर्पित किया है। फाइनल मुकाबले में श्रीलंकाई टीम का सामना पाकिस्तान के साथ था। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 58 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे लेकिन राजपक्षे ने 45 गेंद में 71 रन और वानिंदु हसरंगा 21 गेंद में 36 रन की पारी खेल अपनी टीम की वापसी कराई। इन दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी की बदौलत श्रीलंकाई टीम छह विकेट पर 170 रन बनाने में सफल रही। 
विज्ञापन


171 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम सिर्फ 147 रन बना पाई और मुकाबला 23 रन से हार गई। 2014 के बाद श्रीलंकाई टीम पहली बार एशिया कप चैंपियन बनी है। कुल मिलाकर छठी बार श्रीलंका ने यह खिताब जीता है। सबसे ज्यादा एशिया कप जीतने के मामले में श्रीलंका की टीम दूसरे नंबर पर है। इस मामले में भारत पहले नंबर पर है, जिसने सात बार यह टूर्नामेंट जीता है। 
विज्ञापन

राजपक्षे ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ‘‘कुछ दशक पहले हम हमेशा दुनिया के सामने आक्रामक होकर खेलते थे और हम चाहते थे कि एक टीम के रूप में हम दोबारा उन लम्हों को पैदा करें। आगे बढ़ते हुए हम विश्व कप से पहले इस लय को बनाए रखना चाहते हैं। देश में संकट के हालात को देखते हुए यह श्रीलंका के सभी लोगों के लिए एक कठिन समय है लेकिन आशा है कि हम अपने लोगों के चेहरों पर कुछ मुस्कान ला पाए हैं।’’

राजपक्षे ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘‘यह पूरे देश के लिए है वे इतने लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे।’’

मुश्किल हालातों में चैंपियन बनी श्रीलंकाई टीम
देश में सबसे खराब आर्थिक संकट और राजनीतिक अशांति के बीच श्रीलंका ने एशिया कप जीता। राजपक्षे के साथ मौजूदा श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टूर्नामेंट के पहले मैच में अफगानिस्तान से हारने के बावजूद पूरे टूर्नामेंट में इतना अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अपने साथियों की प्रशंसा की। शनाका ने कहा ‘‘उस पहली हार के बाद हमने गंभीर चर्चा की। हम जानते थे कि हमारे पास प्रतिभा है, लेकिन मैच में उसे सही तरीके से इस्तेमाल करना जरूरी था और सभी खिलाड़ियों ने योगदान दिया। यह एक ऐसा माहौल है जिसे हमने एक टीम और कोचिंग स्टाफ के रूप में बनाया है और अब इसका फायदा मिल रहा है।’’
विज्ञापन

चैंपियन बनने के बाद भावुक हुए दासुन शनाका
श्रीलंका की जीत के बाद कप्तान शनाका ने कहा ‘‘हमारे क्रिकेटरों पर विश्वास करें। बहुत सारी बुरी चीजें हो रही हैं। क्रिकेटर के रूप में उन्हें भी अपने जीवन का आनंद लेना चाहिए न कि बुरी चीजें फैलाना। उनका भी निजी जीवन है। विश्वास रखें, यही कुंजी है। एक कप्तान के रूप में मैं खिलाड़ियों को विश्वास दिलाता हूं (जो भी) मैं कर सकता हूं, मैं उससे ज्यादा खिलाड़ियों से मांग नहीं करता।’’

शनाका ने कहा कि एशिया कप जीत लंबे समय से बदलाव के दौर से गुजर रहे श्रीलंका क्रिकेट के लिए आने वाली बड़ी चीजों की तरफ एक कदम हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘यहां तक कि दो-तीन साल पहले भी टीम अच्छी क्रिकेट खेलती थी लेकिन जीत नहीं मिल रही थी। यह हमारे क्रिकेट में बदलाव हो सकता है। ये खिलाड़ी पांच-छह साल तक खेलना जारी रख सकते हैं जो एक बहुत अच्छा संकेत भी है।’’

श्रीलंका के कप्तान ने कहा, ‘‘विश्व कप क्वालीफायर से भी मदद मिलेगी, क्योंकि यह हमें मुख्य टूर्नामेंट होने से पहले उन परिस्थितियों में खेलने का मौका देगा। यह वास्तव में हमारे लिए अच्छा अवसर होगा’’

मनोबल बढ़ाने वाले एशिया कप खिताब के बाद शनाका ने कहा कि यही टीम भविष्य में बड़ी सफलता हासिल कर सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘जब भारत-पाकिस्तान की बात आती है तो हम जानते हैं कि यह एक अलग खेल है। हमारा क्रिकेट इतिहास भी अच्छा है इसलिए हमें यह साबित करने की जरूरत नहीं है कि हमारी टीम अच्छी है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed