{"_id":"5c556eb3bdec22556767fb8c","slug":"sri-lanka-vs-australia-second-test-second-day-match-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने दिखाया दम , 534 रन के जवाब में दूसरे दिन श्रीलंका का स्कोर 123\/3","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने दिखाया दम , 534 रन के जवाब में दूसरे दिन श्रीलंका का स्कोर 123/3
Sat, 02 Feb 2019 03:51 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sat, 02 Feb 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
astralia cricket team
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज दिमुथ करूणारत्ने को गले पर बाउंसर लगने की वजह से स्ट्रेचर पर मैदान से ले जाना पड़ा जबकि ऑस्ट्रेलिया ने तीन शतकों के दम पर पहली पारी में विशाल स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 384 रन से आगे खेलते हुए दूसरे दिन पांच विकेट पर 534 रन बनाये जब कप्तान टिम पेन ने पारी की घोषणा की। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर श्रीलंका ने तीन विकेट पर 123 रन बना लिये थे। कुशल परेरा 11 और धनंजय डिसिल्वा एक रन बनाकर खेल रहे हैं।
विज्ञापन
मानुका ओवल की सपाट विकेट पर करूणारत्ने और लाहिरू तिरिमन्ने ने 82 रन की साझेदारी की। अपना 58वां टेस्ट खेल रहे करूणारत्ने उस समय 46 रन पर थे जब पैट कमिंस की उछलती गेंद उनके हेलमेट से टकराकर गले पर जा लगी।
विज्ञापन
वह मैदान पर गिर गए जब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी उनकी मदद के लिये दौड़े। दस मिनट बाद उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया। अगले ओवर में तिरिमन्ने को स्पिनर नाथन लियोन ने आउट किया जो स्लिप में उस्मान ख्वाजा को कैच दे बैठे।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिये कुर्टिस पीटरसन 114 और पेन 45 रन बनाकर खेल रहे थे जब पारी की घोषणा की गई। इससे पहले जो बर्न्स और ट्रेविस हेड ने भी शतक लगाये थे।