{"_id":"61faa13b9568c7573b5703d9","slug":"sri-lanka-senior-pacer-suranga-lakmal-to-retire-after-india-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: श्रीलंकाई तेज गेंदबाज ने किया बड़ा एलान, भारत दौरे के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लेगा संन्यास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL: श्रीलंकाई तेज गेंदबाज ने किया बड़ा एलान, भारत दौरे के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लेगा संन्यास
Wed, 02 Feb 2022 08:50 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 02 Feb 2022 08:50 PM IST
सार
श्रीलंका के अनुभवी तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल ने अपने संन्यास को लेकर बड़ा एलान किया है। 34 वर्षीय गेंदबाज ने कहा है कि इस महीने के अंत में शुरू होने वाले भारत दौरे के बाद वह क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लेंगे।
विज्ञापन
suranga lakmal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका के अनुभवी तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल ने अपने संन्यास को लेकर बड़ा एलान किया है। 34 वर्षीय गेंदबाज ने कहा है कि इस महीने के अंत में शुरू होने वाले भारत दौरे के बाद वह क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लेंगे।
विज्ञापन
श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) की तरफ से जारी बयान में कहा गया, "श्रीलंका के पूर्व टेस्ट कप्तान सुरंगा लकमल ने क्रिकेट श्रीलंका को सूचित किया है कि वह आगामी श्रीलंका दौरे 2022 के पूरा होने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लेंगे।"
विज्ञापन
Former Sri Lanka Test Captain Suranga Lakmal has informed Sri Lanka Cricket that he will retire from all forms of International Cricket following the completion of the upcoming Sri Lanka Tour of India 2022https://t.co/ALi5H8H8vz
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) February 2, 2022
विज्ञापन
लकमल ने एसएलसी को सौंपे गए अपने सेवानिवृत्ति पत्र में कहा, "मुझे यह आश्चर्यजनक अवसर देने के लिए और अपनी मातृभूमि के सम्मान को वापस लाने के लिए मुझ पर विश्वास करने के लिए मैं एसएलसी का ऋणी हूं। मुझे उस बोर्ड से जुड़कर बेहद खुशी है जिसने मेरे पेशेवर जीवन को आगे बढ़ाने और मेरे व्यक्तिगत विकास को भी समृद्ध करने में मदद की।"
उन्होंने कहा, "मेरे पास अपने सभी खिलाड़ियों, कोचों, टीम प्रबंधकों, सहयोगी स्टाफ, प्रशासनिक कर्मचारियों और अन्य सभी सहायक कर्मचारियों के लिए अत्यंत सम्मान के अलावा कुछ नहीं है।"
पूर्व श्रीलंकाई टेस्ट कप्तान लकमल ने अभी तक देश के लिए 68 टेस्ट, 86 वनडे और 11 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 1100 से अधिक रन और 285 विकेट भी अपने नाम किए हैं।
श्रीलंका को 25 फरवरी से भारत दौरे पर दो टेस्ट और तीन टी-20 मैच खेलने हैं।