{"_id":"5f508fecfc7b213d722b65b9","slug":"sri-lanka-premier-league-to-start-on-november-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL के बाद शुरू होगी श्रीलंका प्रीमियर लीग, कोरोना के कारण टाल दिया गया था टूर्नाेमेंट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL के बाद शुरू होगी श्रीलंका प्रीमियर लीग, कोरोना के कारण टाल दिया गया था टूर्नाेमेंट
Thu, 03 Sep 2020 12:10 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:10 PM IST
सार
इस 15 दिन तक चलने वाले टूर्नामेंट में पांच टीमें भाग लेंगी और इसमें कुल 23 मैच खेले जाएंगे। पांच टीमें कोलंबो, कैंडी, गॉल, दाम्बुला और जाफना जिलों की होंगी।
विज्ञापन
श्रीलंका क्रिकेट फैंस
विस्तार
श्रीलंका प्रीमियर लीग (एसएलपीएल) टी-20 टूर्नामेंट का आयोजन इस साल 14 नवंबर से छह दिसंबर के बीच किया जाएगा। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने यह जानकारी दी। एसएलपीएल का आयोजन पहले 28 अगस्त से 20 सितंबर के बीच होना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन
एसएलसी ने बयान में कहा, ‘श्रीलंका क्रिकेट को बहुप्रतीक्षित श्रीलंका प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के नवंबर में शुरू होने की उम्मीद है।’ यह टूर्नामेंट तीन अंतरराष्ट्रीय स्थलों रंगीरी दाम्बुला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और सुरियावेवा महिंदा राजपक्षे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन