VIDEO: विज्ञापन बोर्ड से टकराकर बुरी तरह घायल श्रीलंकाई खिलाड़ी, एम्बुलेंस से ले जाना पड़ा अस्पताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोट और खिलाड़ी का पुराना नाता है। बीच मैच में या प्रेक्टिस सेशन के दौरान किसी भी खिलाड़ी का चोटिल होना कोई नई बात नहीं। विश्व क्रिकेट में ऐसी भी घटना घट चुकी है। ताजा मामला श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के दौरान देखने को मिला।
ब्रिजटाउन में चल रहे तीसरे टेस्ट के दिन मेहमान टीम के खिलाड़ी कुसल परेरा फिल्डिंग के दौरान बुरी तरह घायल हो गए। कैच पकड़ने की कोशिश में वह बाउंड्री के बाहर लगने वाले विज्ञापन बोर्ड से टकरा गए। संतुलन नहीं बना पाने के कारण वह इस बोर्ड पर ही गिर गए।
हादसे में उन्हें काफी चोट आई और उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। यह हादसा वेस्टइंडीज की दूसरी पारी के दौरान 29वें ओवर में हुआ। परेरा उस समय समय लॉन्ग ऑन पर पर फील्डिंग कर रहे थे। कैच लपकने के चक्कर में यह हादसा हुआ। दुर्घटना होते ही परेरा लेट गए और बेहद दर्द में नजर आ रहे थे।
यहां देखिए वीडियो
इस हादसे के तुरंत बाद उन्हें एम्बुलेंस से हॉस्पिटल ले जाया गया। श्रीलंकाई टीम के मैनेजर असांका गुरुसिंघे ने 'क्रिकइंफो' से बातचीत में कहा कि, 'खतरे की कोई बात नहीं। खुशकिस्मती से परेरा की चोट बहुत गंभीर नहीं है। अब देखना होगा कि क्या कल वह खेल पाते हैं या नहीं।'
Kusal Perera collides with advertising board in test match for @cricketsrilanka v @windiescricket @SkyCricket pic.twitter.com/HrlrkJodzm
— Nicholas Bingham (@nictheowl2014) June 26, 2018
यहां यह बताना जरूरी हो जाता है कि श्रीलंका वेस्टइंडीज में इतिहास बनाने के करीब है। उसे जीत के लिए महज 63 रन की दरकार है। इंडीज के पहली पारी के 204 रन के स्कोर के जवाब में श्रीलंका पहली पारी में 154 रन ही बना पाई। मगर दूसरी पारी में वेस्टइंडीज महज 93 रन पर ही ढेर हो गई। अब जीत के लिए श्रीलंका के सामने 144 रन का लक्ष्य है।
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका की दूसरी पारी का स्कोर पांच विकेट पर 81 रन था। जीवन मेंडिस और दिलरुवान परेरा क्रीज पर मौजूद हैं। सीरीज का एक मैच गंवा चुकी श्रीलंका अगर यह मुकाबला जीतती है तो सीरीज 1-1 से ड्रॉ हो जाएगी।