{"_id":"2cc7823e-4158-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sri-lanka-match-played-draw","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका ने अभ्यास मैच ड्रा खेला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंका ने अभ्यास मैच ड्रा खेला
सिडनी/एजेंसी
Updated Sat, 08 Dec 2012 10:26 PM IST
विज्ञापन
श्रीलंका ने आस्ट्रेलिया अध्यक्ष एकादश के साथ अभ्यास मैच ड्रा खेला। आस्ट्रेलिया दौरे पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले श्रीलंका का यह एकमात्र अभ्यास मैच था। मनूका ओवल में खेले गए इस अभ्यास मैच में आस्ट्रेलिया अध्यक्ष एकादश ने पहली पारी में छह विकेट पर 439 रनों का विशाल स्कोर बनाया था।
विज्ञापन
इसके जवाब में श्रीलंका ने अपनी पारी में छह विकेट पर 396 रन बनाए। तिलकरत्ने दिलशान नाबाद शतक बनाकर रिटायर्ड हो गए जबकि प्रसन्ना जयवर्धने ने 71, दिनेश चंडीमल ने 57 और कुमार संगकारा ने 55 रन बनाकर अपने-अपने पचासे पूरे किए। श्रीलंका ने इस मैच के जरिए अपनी तैयारियों के साथ साथ मेजबान आस्ट्रेलिया को भी खतरे के संकेत दे दिए।
विज्ञापन