फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lanka included Janith Liyanage to their squad for the Asia Cup return to T20I after three years

Asia Cup: श्रीलंका ने एशिया कप में अभियान शुरू करने से पहले टीम में किया बदलाव, इस खिलाड़ी को किया शामिल

Tue, 09 Sep 2025 10:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 09 Sep 2025 10:17 PM IST
सार

सीमित ओवरों के विशेषज्ञ 30 वर्षीय लियानागे ने अब तक 28 वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उनके नाम पर 824 वनडे अंतरराष्ट्रीय रन हैं।

विज्ञापन
Sri Lanka included Janith Liyanage to their squad for the Asia Cup return to T20I after three years
जेनिथ लियानागे - फोटो : SLC

विस्तार

श्रीलंका ने एशिया कप में अपना अभियान शुरू करने से ठीक पहले ही टीम में बदलाव किया है और जेनिथ लियानागे को शामिल किया है। लियानागे की इस तरह तीन साल बाद टी20 टीम में वापसी हुई है। श्रीलंका ने एशिया कप के लिए 17 सदस्यीय टीम घोषित की है और टीम चरित असलंका की अगुआई में खेलने उतरेगी। श्रीलंका का इस बहु-राष्ट्रीय टूर्नामेंट में पहला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ अबु धाबी में होगा। 
विज्ञापन


सीमित ओवरों के विशेषज्ञ 30 वर्षीय लियानागे ने अब तक 28 वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उनके नाम पर 824 वनडे अंतरराष्ट्रीय रन हैं। उन्होंने हाल ही में हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था जिसमें उन्होंने नाबाद 70 और 19 रन की पारियां खेली थी जिससे श्रीलंका ने वनडे सीरीज 2-0 से जीती। हालांकि लियानागे ने पिछला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच फरवरी 2022 में भारत के खिलाफ धर्मशाला में खेला था।
विज्ञापन


एशिया कप के लिए श्रीलंका की संशोधित टीम: चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसाल मेंडिस, कुसाल परेरा, नुवानिदु फर्नांडो, कामिंदु मेंडिस, कामिल मिशारा, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेलालागे, चमिका करुणारत्ने, महीश तीक्षणा, दुष्मंता चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना और जेनिथ लियानागे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed