{"_id":"60f7dcb68ebc3e79ba3c730d","slug":"sri-lanka-head-coach-micky-arthur-captain-dasun-shanaka-involved-in-heated-argument-after-losing-to-india-watch-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: भारत से मिली हार के बाद आर्थर-शनाका के बीच हुई तीखी बहस, देखें वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL: भारत से मिली हार के बाद आर्थर-शनाका के बीच हुई तीखी बहस, देखें वीडियो
Wed, 21 Jul 2021 02:07 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Wed, 21 Jul 2021 02:07 PM IST
सार
दूसरे वनडे में भारत से मिली हार के बाद श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका और हेड कोच मिकी आर्थर के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिली। भारत ने दूसरे एकदिवसीय मैच में श्रीलंका को तीन विकेट से हराया था।
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा एकदिवसीय मैच 20 जुलाई को कोलंबों के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को तीन विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त हासिल कर ली। मैच समाप्त होने के बाद श्रीलंकाई खेमे में काफी खलबली देखने को मिली। कप्तान दासुन शनाका और हेड कोच मिकी आर्थर के बीच मैदान पर तीखी बहस भी हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
मैच के दरम्यान श्रीलंका के मुख्य कोच मिकी आर्थर ड्रेसिंग रूम में काफी हताश दिखे। वह उस समय एनिमेटेड इशारे कर रहे थे जब भुवनेश्वर कुमार और दीपक चाहर धीरे-धीरे मैच श्रीलंका की जीत से दूर ले जा रहे थे। श्रीलंका के कोच ने यह जब उस समय भी करना जारी रखा जब भारत तीन विकेट से मैच जीत गया। इस दौरान वह उतरकर मैदान पर आए और कप्तान शनाका के पास जाकर तीखी बहस करने लगे।
विज्ञापन
— cric fun (@cric12222) July 20, 2021
विज्ञापन
कप्तान और कोच के बीच बहस को देख श्रीलंका के पूर्व क्रिकेट रसेल अर्नाल्ड ने ट्वीट कर कहा, इस तरह की बातचीत ड्रेसिंग रूम के अंदर होनी चाहिए, मैदान पर यह सब करना ठीक नहीं है।
That conversation between Coach and captain should not have happened on the field but in the dressing room 🤔
— Russel Arnold (@RusselArnold69) July 20, 2021
कोलंबो में खेले गए इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 9 विकेट पर 275 रन बनाए थे। जिसके जवाब में भा्रत ने 49.1 ओवर यानी पांच गेंद शेष रहते 7 विकेट पर 277 रन बनाकर मैच जीत लिया।
इससे पहले 193 रनों पर सात विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम दबाव में थी। लेकिन दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार की सूझबूझ भरी पारियों के चलते टीम इंडिया यह मुकाबला जीतने में सफल रही। दीपक और भुवनेश्वर ने आठवें विकेट के लिए नाबाद 84 रनों की साझेदारी निभाई।
अपने एकदिवसीय करियर का पांचवां मैच खेल रहे दीपक चाहर ने मैच में 82 गेदों पर 69 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया। जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 19 रन बनाने में सफल रहे। कुल मिलाकर यह श्रीलंका की एकदिवसीय मैचों में लगातार 10वीं हार थी।