फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sri lanka got increased over india in innings for the overall third time in india

टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ तीसरी बार ऐसा करने में कामयाब हुई श्रीलंकाई टीम

Mon, 20 Nov 2017 08:37 AM IST
amarujala.com
amarujala.com Updated Mon, 20 Nov 2017 08:37 AM IST
विज्ञापन
 sri lanka got increased over india in innings for the overall third time in india
रंगना हेराथ - फोटो : file photo
भारत के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन में चौथे दिन श्रीलंका पहली पारी में 122 रन की बढ़त हासिल की। टीम इं‌डिया के पहली पारी में 172 रनों के जवाब में श्रीलंका ने पहली पारी में 294 रन बनाए। यह तीसरी बार है जब टेस्ट में भारतीय धरती पर श्रीलंका ने टीम इंडिया पर बढ़त बनाई है। 
विज्ञापन

इससे पहले 2005 और 2009 में श्रीलंका को मिली थी बढ़त

 sri lanka got increased over india in innings for the overall third time in india
एंजेलो मैथ्यूज - फोटो : BCCI
इससे पहले श्रीलंका की टीम ने साल 2005 में चेन्नई टेस्ट में भारत पर पहली पारी में 1 रन की बढ़त ली थी। इसके बाद 2009 में अहमदाबाद में 234 रनों की बढ़त श्रीलंका को मिली थी। इसके बाद अब कोलकाता के वर्तमान में चल रहे टेस्ट में श्रीलंका ने 122 रनों की बढ़त हासिल की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी ने 4-4 विकेट ‌लिए

 sri lanka got increased over india in innings for the overall third time in india
दिनेश - फोटो : Deccan Chronicle
तीसरे दिन श्रीलंका की टीम के स्कोर को निरोशन डिकवेला और दिनेश चांदीमल ने 200 के पार पहुंचाया। बाद में रंगना हेराथ ने 67 रनों की पारी खेल अपनी टीम का स्कोर 294 रन तक पहुंचाने में मदद की। टीम इंडिया की ओर से भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी ने 4-4 विकेट ‌लिए। श्रीलंका की पहली पारी की बढ़त को टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन-केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी कर फीका कर दिया। शिखर धवन ने 94 रन बनाए। केएल राहुल 73 रन पर नाबाद हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed