फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sri lanka former skipper sanath jaysurya criticise bangladesh cricket team

पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या के निशाने पर बांग्लादेशी टीम, हरकतें देखने के बाद बोले- 'थर्ड क्लास टीम'

Sun, 18 Mar 2018 01:26 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 18 Mar 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
sri lanka former skipper sanath jaysurya criticise bangladesh cricket team
nurul hasan

श्रीलंका में खेली जा रही निदाहास टी20 ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश की हरकत देखने के बाद पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने मेहमान टीम पर निशाना साधा है। अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर खिलाड़ियों की आलोचना करते हुए उन्होंने बांग्लादेश क्रिकेट टीम को एक थर्ड क्लास टीम ठहराया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि सेमीफाइनल में बांग्लादेशी खिलाड़ियों के गैर-व्यवहारिक रवैये से श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड बेहद खफा है। इस निर्णायक मुकाबले में वो सबकुछ देखने को मिला, जिससे जैंटलमैन गेम को शर्मसार किया जा सकता है। इतना ही नहीं इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच मार-पीट तक की नौबत आ गई थी।

विज्ञापन

sri lanka former skipper sanath jaysurya criticise bangladesh cricket team
सनथ जयसूर्या - फोटो : Cricket SL

दरअसल मैच के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने लेग अंपायर पर नो बॉल न दिए जाने को लेकर बड़ा बवाल खड़ा कर दिया था। यहां तक कि शाकिब ने मैदान पर बल्लेबाजी करने वाले बांग्लादेश के स्टार क्रिकेटर महमदुल्ला को भी पवेलियन वापस लौट आने का संकेत दिया था।





यह विवाद यहीं नहीं थमा। इस मैच में बांग्लादेशी खिलाड़ी नुरुल हसन की श्रीलंका के कप्तान थिसारा पेरेरा के साथ भी अनबन हुई। इस दौरान बांग्लादेशी खिलाड़ी ने मर्यादा की सभी हदें पार कर दीं। मैच में एक गेंद शेष रहते जीत दर्ज करने वाली बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने बाद में ड्रेसिंग रूम का शीशा तक तोड़ डाला। हालांकि यह करतूत किस खिलाड़ी ने की है, इसकी अभी जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed