{"_id":"5a97dae04f1c1bf07b8b9ffc","slug":"sri-lanka-drop-niroshan-dickwella-for-nidahas-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nidahas Trophy: श्रीलंका ने टीम की घोषणा करते हुए लिया बड़ा फैसला, प्रमुख खिलाड़ी को किया बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Nidahas Trophy: श्रीलंका ने टीम की घोषणा करते हुए लिया बड़ा फैसला, प्रमुख खिलाड़ी को किया बाहर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 02 Mar 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
श्रीलंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला को आगामी निदाहास ट्रॉफी के लिए घोषित 15 सदस्यीय टीम से बाहर कर दिया है। निदाहास ट्रॉफी टी20 ट्राई सीरीज होगी, जिसमें टीम इंडिया, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें हिस्सा लेंगी। डिकवेला ने पिछली टी20 इंटरनेशनल सीरीज में केवल 39 रन बनाए थे।
विज्ञापन
श्रीलंका के कई स्टार खिलाड़ी पहले ही इस टीम का हिस्सा नहीं है। एंजेलो मैथ्यूज हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बाहर हो गए हैं जबकि नुवान प्रदीप भी इस टीम का हिस्सा नहीं हैं।
विज्ञापन
निदाहास ट्रॉफी में कुल 7 मुकाबले खेले जाएंगे। यह टूर्नामेंट श्रीलंका की आजादी के 70वें साल के जश्न में खेली जा रही है। टूर्नामेंट का पहला मैच टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन
श्रीलंका की टीम इस प्रकार है:
दिनेश चंडीमल (कप्तान), सुरंगा लकमल, उपुल थरंगा, दनुश्का गुनाथिलाका, कुसल मेंडिस, दासुन शनाका, कुसल परेरा (विकेटकीपर), थिसारा परेरा, जीवन मेंडिस, इसुरु उडाना, अकिला धनंजय, अमिला अपोंसो, नुवान प्रदीप, दुश्मंथा चमीरा और धनंजय डी सिल्वा।