फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lanka Cricket to Deduct Salary of Players Who will Fail in New Stricter Fitness Test run

सख्ती: श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों के लिए बनाए कड़े नियम, नए फिटनेस में फेल होने पर सैलरी से होगी कटौती

Tue, 21 Dec 2021 09:58 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 21 Dec 2021 09:58 PM IST
सार

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) ने अपने खिलाड़ियों के लिए बेहद कड़े फिटनेस टेस्ट की शुरुआत की है। एसएलसी खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर कोई समझौता नहीं करना चाहती है। यही कारण है कि बोर्ड ने अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए सख्त नियम बनाए हैं। इसके अनुसार खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में चयन के लिए इस फिटनेस टेस्ट को पास करना होगा।

विज्ञापन
Sri Lanka Cricket to Deduct Salary of Players Who will Fail in New Stricter Fitness Test run
श्रीलंका क्रिकेट टीम - फोटो : श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड

विस्तार

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) ने अपने खिलाड़ियों के लिए बेहद कड़े फिटनेस टेस्ट की शुरुआत की है। एसएलसी खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर कोई समझौता नहीं करना चाहती है। यही कारण है कि बोर्ड ने अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए सख्त नियम बनाए हैं। इसके अनुसार खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में चयन के लिए इस फिटनेस टेस्ट को पास करना होगा। यही नहीं अनुबंधित खिलाड़ियों के इस टेस्ट में फेल होने पर उनके सालाना तनख्वाह में से कुछ प्रतिशत की कटौती भी होगी। 

विज्ञापन


श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने इसी साल दो किलोमीटर फिटनेस टेस्ट रन की शुरुआत की थी। इसमें खिलाड़ियों को दो किलोमीटर की दौड़ को आठ मिनट और 35 सेकेंड में पूरा करना था। लेकिन बाद में क्रिकेट सलाहकार समिति के आग्रह पर इसमें थोड़ा फेरबदल किया गया और समय को बढाकर आठ मिनट और 55 सेकेंड किया गया। हालांकि दी संडे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेटरों को अब यह दौड़ महज आठ मिनट और 10 सेकेंड में पूरा करना होगी। 
विज्ञापन


रिपोर्ट में श्रीलंका के चयनकर्ताओं के अध्यक्ष प्रमोदया विक्रमासिंघे ने हवाले से कहा गया, 'फिटनेस टेस्ट में फेल होने वाले खिलाड़ियों के वार्षिक वेतन के एक हिस्सा से बोर्ड द्वारा कटौती की जाएगी। इसके अलावा, यदि कोई खिलाड़ी 8 मिनट और 55 सेकंड से कम समय में दौड़ पूरा नहीं कर पाता है तो वह राष्ट्रीय टीम में चयन के लिए पात्र नहीं माना जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्रमासिंघे ने आगे कहा, 'हाल के महीनों में उनके खिलाड़ियों की फिटनेस में काफी सुधार हुआ है लेकिन वे चाहते हैं कि यह और भी बेहतर हो।'

उन्होंने कहा, 'अगर कोई खिलाड़ी फरवरी में 8.35 मिनट में 2 किमी दौड़ता है, तो उसे अब 8.10 मिनट से कम समय में ऐसा करने में सक्षम होना चाहिए। हम चाहते हैं कि खिलाड़ी वास्तव में अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत करें। हम इस मामले में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे।'

गौरतलब है कि चार में से पहला फिटनेस टेस्ट सात जनवरी 2022 को आयोजित होगा। इसमें अनुबंध में शामिल सभी खिलाड़ियों का हिस्सा लेना अनिवार्य होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed