फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lanka cricket offers to play remaining IPL 2021 in September says grounds will be ready

आईपीएल 2021: बाकी मैचों की मेजबानी के लिए श्रीलंका ने आगे बढ़ाए कदम, कहा- तैयार रहेंगे मैदान

Sat, 08 May 2021 08:28 AM IST
Tanuja Yadav स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 08 May 2021 08:28 AM IST
सार

कोरोना संक्रमण की वजह से आईपीएल 2021 के बाकी मैचों को रद्द करना पड़ा लेकिन हाल ही में पड़ोसी देश श्रीलंका ने शेष आईपीएल के लिए मेजबानी करने का प्रस्ताव रखा है।

विज्ञापन
Sri Lanka cricket offers to play remaining IPL 2021 in September says grounds will be ready
आईपीएल 2021 - फोटो : twitter@Ipl

विस्तार

आईपीएल में कोरोना वायरस के पैर पसारने के बाद इसके बाकी के मैचों को रद्द करने का फैसला लिया गया था, जिसके बाद कई देशों ने अपने यहां बचे हुए सीजन के मैचों को खेलने का प्रस्ताव रखा। हाल ही में भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका ने भी आईपीएल 2021 के बाकी सभी मैचों के लिए मेजबानी करने का प्रस्ताव भारत के सामने रखा है। 

विज्ञापन


श्रीलंका ने मेजबानी का रखा प्रस्ताव
बता दें कि ये आईपीएल का 14वां सीजन था, जिसे कोरोना वायरस की वजह से आधे में ही रद्द करना पड़ा। बीसीसीआई के बायो बबल की व्यवस्था के बाद भी कोरोना का संक्रमण आईपीएल तक पहुंच ही गया। श्रीलंका क्रिकेट की मैनेजिंग समिति के प्रमुख अर्जुन डे सिल्वा ने कहा कि हम हमारे यहां शेष आईपीएल सीजन की मेजबानी करना चाहते हैं। 
विज्ञापन


यूएई है बीसीसीआई की पहली पसंद
उन्होंने सितंबर महीने के लिए इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बीसीसीआई की टॉप च्वाइस में संयुक्त अरब अमीरात का नाम शामिल है, यानी बीसीसीआई सितंबर में यूएई में आईपीएल के शेष सीजन को पूरा करने पर विचार कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर डी सिल्वा का कहना है कि हां, हमने सुना है कि बीसीसीआई की पहली पसंद यूएई है लेकिन सभी कारणों के लिए श्रीलंका को अनदेखा नहीं किया जा सकता। उन्होंने आगे कहा कि हम जुलाई-अगस्त में लंका प्रीमियर लीग के आयोजन की योजना बना रहे हैं और सितंबर में आईपीएल 2021 के सीजन के लिए मैदान तैयार हो जाएंगे। 


मैच नहीं हुए तो बीसीसीआई को होगा 2,500 करोड़ का नुकसान
इधर बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगूली का कहना है कि अगर आईपीएल 2021 के बचे हुए मैच नहीं होते हैं तो इससे बीसीसीआई के 2,500 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि शुरुआती अनुमान के मुताबिक 2,500 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed