{"_id":"60e6f9638ebc3e9eb00d9e20","slug":"sri-lanka-cricket-forms-five-member-panel-to-probe-bio-bubble-breach","type":"story","status":"publish","title_hn":"बायो-बबल का उल्लंघन: बुरे फंस सकते हैं श्रीलंका के ये खिलाड़ी, जांच के लिए गठित हुआ पैनल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बायो-बबल का उल्लंघन: बुरे फंस सकते हैं श्रीलंका के ये खिलाड़ी, जांच के लिए गठित हुआ पैनल
Thu, 08 Jul 2021 06:40 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 08 Jul 2021 06:40 PM IST
सार
इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद श्रीलंका के ये तीनों खिलाड़ी इंग्लैंड की सड़कों पर घूम रहे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन
श्रीलंकाई टीम
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने हाल में इंग्लैंड दौरे पर कुसल मेंडिस, निरोशन डिकवेला और दनुष्का गुणातिलाका के बायो-बबल का उल्लंघन करने की जांच के लिए पांच सदस्यीय पैनल का गठन किया है। इस उल्लंघन का पता चलने के बाद इन तीनों को श्रृंखला के बीच से स्वदेश भेज दिया गया था। कोरोना खतरे के कारण खिलाड़ियों के आने-जाने पर प्रतिबंध के बावजूद प्रशंसकों ने मैच हारने के बाद इन तीनों के सड़कों पर घूमने की वीडियो बनाई थी।
विज्ञापन
एसएलसी के जांच पैनल में न्यायमूर्ति निमल दसानायक (श्रीलंका के उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश), पंदुका कीर्तिनंदा (अधिवक्ता), असेला रेकावा (अधिवक्ता), उचिता विक्रमसिंघे (अधिवक्ता) और मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) एमआरवी डि जोयसा शामिल हैं। श्रीलंकाई क्रिकेट पिछले काफी समय से मैदान के अंदर और बाहर खराब समय से गुजर रहा है। खिलाड़ियों और एसएलसी के बीच राष्ट्रीय अनुबंधों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है और बोर्ड का कहना है कि इस समय इसकी जरूरत नहीं थी।
विज्ञापन
बुधवार को 30 में से 29 खिलाड़ियों ने भारत के खिलाफ 13 जुलाई से शुरू हो रही श्रृंखला के लिए दौरा अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। सीनियर खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज ने कथित तौर पर अनुबंध से इनकार कर दिया और वह संन्यास लेने पर विचार कर रहे हैं। श्रीलंका ने इंग्लैंड दौरे पर बारिश के कारण रद्द एक मैच के अलावा सभी मुकाबले गंवा दिए थे।
विज्ञापन