फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lanka Cricket chief executive Ashley De Silva said Angelo Mathews boost ahead of India tour

श्रीलंका का भारत दौरा: मैथ्यूज, परेरा-गुणारत्ने की वापसी की उम्मीद

Wed, 01 Nov 2017 03:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Wed, 01 Nov 2017 03:10 PM IST
विज्ञापन
Sri Lanka Cricket chief executive Ashley De Silva said Angelo Mathews boost ahead of India tour
एंजेलो मैथ्यूज - फोटो : ht

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच 16 नवंबर से 3 टेस्ट, 3 वन-डे और 3 टी-20 मैच खेले जाएंगे। कोलकाता के ईडन गार्डन में पहले टेस्ट मैच के साथ इस सीरीज का आगाज होगा। सीरीज का पहला टेस्ट 16 नवंबर को खेला जाएगा। अगले हफ्ते श्रीलंकाई टीम सात हफ्ते के दौरे पर भारत आ रही है।

विज्ञापन


इसी बीच ईएसपीएन क्रिक इंफों से बातचीत में श्रीलंका बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एशले डी सिल्वा ने कहा, 'श्रीलंकाई टीम के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज नवंबर में होने वाले भारत दौरे तक फिट हो जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि कुसाल परेरा और असेला गुणारत्ने की भी टीम में वापसी की उम्मीद है। ये तीनों श्री लंका के हाल में संपन्न हुए पाकिस्तान के खिलाफ मैचों के दौरान शामिल नहीं थे। सीमित ओवरों के मैचों में हालांकि टीम के खराब प्रदर्शन के बाद इन तीनों की वापसी की गई है।' 
विज्ञापन


पढ़ेंः- जादू-टोने की बदौलत जीती पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीजः श्रीलंकाई कप्तान चांदीमल
विज्ञापन
विज्ञापन


डी सिल्वा ने बातचीत में यह भी संभावना जताई है कि अगले साल तक श्रीलंका क्रिकेट टीम में नए हेड कोच की नियुक्ति हो सकती है। उन्होंने कहा, 'हम लोग निक पोटास के अलावा तीन-चार और नामों के बारे में सोच रहे हैं।'

बता दें कि श्रीलंका ने सीमित ओवरों के अपने पिछले 16 मैच हार चुकी है। भारत से 9-0 से हारने के बाद श्रीलंका पाकिस्तान के खिलाफ भी 5 वन-डे और 3 टी 20 इंटरनेशनल सीरीज में क्लीनस्वीप हुई है। हाला‌ंकि श्रीलंकाई टीम पाकिस्तान के खिलाफ 2-0 से टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed