फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lanka Captain Kusal Mendis Stranger Reaction on Question On Virat Kohli 49th ODI Century, Video, WC 2023

WC: 'मैं क्यों बधाई दूं...', विराट कोहली के 49वें शतक पर श्रीलंकाई कप्तान कुसल मेंडिस का बयान, देखें वीडियो

Mon, 06 Nov 2023 08:37 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 06 Nov 2023 08:37 AM IST
सार

कोहली को उनकी इस शानदार उपलब्धि के बाद कई पूर्व खिलाड़ियों ने बधाई दी थी। हालांकि, श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज और कप्तान कुसल मेंडिस ने विराट को लेकर एक अजीब प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Sri Lanka Captain Kusal Mendis Stranger Reaction on Question On Virat Kohli 49th ODI Century, Video, WC 2023
कुसल मेंडिस ने कोहली के शतक पर अजीब प्रतिक्रिया दी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विराट कोहली ने रविवार को ईडन गार्डेन्स में एक खास उपलब्धि हासिल की। उन्होंने वनडे करियर का 49वां शतक जड़ा और सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा 49 शतक के रिकॉर्ड की बराबरी की। विराट कोहली ने 277 पारियों में यह मुकाम हासिल किया। अब फैंस और भारतीय क्रिकेट टीम को उम्मीद है कि विराट इसी विश्व कप में शतकों का अर्धशतक लगाएं और ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने।
विज्ञापन

मेंडिस की अजीब प्रतिक्रिया

कोहली को उनकी इस शानदार उपलब्धि के बाद कई पूर्व खिलाड़ियों ने बधाई दी थी। हालांकि, श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज और कप्तान कुसल मेंडिस ने विराट को लेकर एक अजीब प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोमवार को दिल्ली में बांग्लादेश के खिलाफ अपनी टीम के क्रिकेट विश्व कप मैच से पहले रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। जब एक पत्रकार ने मेंडिस से पूछा कि क्या वह कोहली को उनके 49वें वनडे शतक पर बधाई देना चाहेंगे। तो इस पर मेंडिस ने कहा, "मैं उन्हें बधाई क्यों दूंगा?'' मेंडिस ने जवाब दिया और हंसने लगे। जवाब का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर मेंडिस की इस प्रतिक्रिया का मजाक भी उड़ाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विराट ने खेली 101 रन की पारी

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के 50 ओवर के क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए विराट कोहली वनडे विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में श्रीलंका के कुमार संगकारा को पीछे छोड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में कोहली ने 121 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से और 83.47 के स्ट्राइक रेट से 101 रन बनाए।
विज्ञापन

विश्व कप में विराट का शानदार रिकॉर्ड

Sri Lanka Captain Kusal Mendis Stranger Reaction on Question On Virat Kohli 49th ODI Century, Video, WC 2023
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप के 34 मैचों में विराट के नाम 58.25 की औसत से 1573 रन दर्ज हैं, जिसमें चार शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं। इस टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 107 रन है। 2,278 रनों के साथ, सचिन विश्व कप इतिहास में अब तक के सर्वोच्च स्कोरर हैं, जबकि संगकारा ने अपने विश्व कप करियर में 1,532 रन बनाए। मौजूदा विश्व कप के आठ मैचों में विराट ने 108.40 की औसत से 542 रन बनाए हैं जिसमें दो शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103* रन है। वह टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में दूसरे नंबर पर हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट का शानदार रिकॉर्ड

विराट ने वनडे में भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे की पिछली 15 पारियों में कोहली ने 109 से अधिक की औसत से 1091 रन बनाए हैं जिसमें पांच शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। वह अब 50 वनडे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बनने से सिर्फ एक शतक दूर हैं। विराट का शतक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका 79वां शतक भी है। विराट ने वनडे में 49, टेस्ट में 29 और टी20 में एक शतक लगाया है। विराट व्हाइट बॉल क्रिकेट (वनडे+टी20) में 50 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी भी हैं।

जन्मदिन पर शतक लगाया

Sri Lanka Captain Kusal Mendis Stranger Reaction on Question On Virat Kohli 49th ODI Century, Video, WC 2023
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट का रिकॉर्ड उसी मैदान पर आया है जहां उन्होंने 2009 में श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक बनाया था। इस स्टार बल्लेबाज के नाम अब सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा शतक हैं। वह उन बल्लेबाजों की एलीट कंपनी में भी शामिल हो गए जिन्होंने अपने जन्मदिन पर शतक बनाया। इन खिलाड़ियों में खुद सचिन, विनोद कांबली, सनथ जयसूर्या, रॉस टेलर, टॉम लाथम और मिचेल मार्श शामिल हैं। विश्व कप में जन्मदिन पर शतक लगाने वाले वह पहले भारतीय और ओवरऑल तीसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले मिचेल मार्श और रॉस टेलर ने ऐसा किया है।

मैच में क्या हुआ?
विराट ने 101 रन की नाबाद पारी खेली। उनकी पारी और श्रेयस अय्यर के 77 रन की बदौलत भारत ने 50 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 326 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 27.1 ओवर में 83 रन पर सिमट गई। रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट झटके। शमी और कुलदीप को दो-दो विकेट मिले। भारत ने यह मैच 243 रन से जीता। यह इस विश्व कप में टीम इंडिया की लगातार आठवीं जीत रही। भारत अब अंक तालिका को शीर्ष पर रहकर खत्म करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed