फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lanka brings back Thisara Perera, Nuwan Pradeep into T20 squad against west indies

SLvWI: विंडीज के खिलाफ श्रीलंका टी-20 टीम का एलान, परेरा और प्रदीप की हुई वापसी

Thu, 27 Feb 2020 07:33 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 27 Feb 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
Sri Lanka brings back Thisara Perera, Nuwan Pradeep into T20 squad against west indies
थिसारा परेरा - फोटो : BCCI

श्रीलंका ने गुरुवार को वेस्टइंडीज के दो मैचों की टी-20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। इस टीम में थिसारा परेरा और नुवान प्रदीप की वापसी हुई है। पिछले साल भारत के खिलाफ हुए टी-20 सीरीज में भी इन दोनों खिलाड़ियों के बाहर रखा गया था। 

विज्ञापन


परेरा की एक साल बाद टी-20 टीम में वापसी हुई है। वह अपना आखिरी टी-20 दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 24 मार्च 2019 को खेला था। वहीं, नुवान प्रदीप ने अपना आखिरी टी-20 मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नवंबर 2019 में खेला था। दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला चार मार्च को, जबकि दूसरा टी-20 छह मार्च को खेला जाएगा। 
विज्ञापन


फिलहाल, दोनों टीम तीन मैचों की वन-डे सीरीज खेल रही है, जिसमें मेजबान टीम श्रीलंका ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर ली है। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा व आखिरी वन-डे एक मार्च को खेला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंकाई टी-20 टीमः

लसिथ मलिंगा (कप्तान), अविष्का फर्नांडो, कुसल परेरा, शेहन जयसूर्या, निरोशन डिकवेला, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, थिसारा परेरा, दसुन शनाका, वानिन्दु हसरंगा, लखन संदकन, इसुरु उदाना, नुवान प्रदीप,  लाहिरु कुमार।
   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed