{"_id":"62abf68b16e26b55434cc18b","slug":"sri-lanka-beats-australia-in-2nd-odi-match-equalls-five-match-series","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SL vs AUS: श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 26 रन से हराया, दूसरा वनडे जीतकर सीरीज में बराबरी पर पहुंची","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SL vs AUS: श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 26 रन से हराया, दूसरा वनडे जीतकर सीरीज में बराबरी पर पहुंची
Fri, 17 Jun 2022 09:05 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्ले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्ले
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 17 Jun 2022 09:05 AM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज गंवाने के बाद श्रीलंका ने वनडे सीरीज में शानदार वापसी की है। अब सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं, जबकि तीन मैच बचे हुए हैं।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंकाई टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 26 रन से जीत लिया है। इस जीत के साथ ही श्रीलंकाई टीम ने सीरीज में बराबरी कर ली है। अब तक दोनों टीमें एक-एक मैच जीत चुकी हैं और अब इस सीरीज के बाकी तीन मुकाबलों के नतीजे ही निर्णायक होंगे। इस मैच में श्रीलंकाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.4 ओवर में नौ विकेट पर 220 रन बनाए थे। इसके बाद पानी गिरने लगा और अंपायरों को पहली पारी इसी स्कोर पर खत्म करनी पड़ी।
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के सामने 43 ओवर में 216 रन का लक्ष्य था। हालांकि, कंगारू टीम 37.1 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर सिर्फ 189 रन बना पाई और डकवर्थ लुईस नियम के तहत यह मुकाबला 26 रन से हार गई।

श्रीलंका के सभी बल्लेबाजों ने किया कमाल
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं थी। पथुम निशांका 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं, 35 के स्कोर पर गुनातिलका आउट हुए और टीम का दूसरा विकेट गिर गया। कुशल मेंडिस और धनंजय डे सिल्वा ने तीसरे विकेट के लिए 61 रन जोड़ पारी को संभाला। इस मैच में श्रीलंका के सभी बल्लेबाजों को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल सका। अंत में श्रीलंकाई टीम ने 47.4 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए। इसके बाद बारिश की वजह से मैच रुका और अंपायरों ने पहली पारी वहीं समाप्त कर दी।
श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 36 रन कुशल मेंडिस ने बनाए। उनके अलावा धनंजय डे सिल्वा और कप्तान दसून शनाका ने 34 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस ने चार विकेट झटके। कुहनेमन और मैक्सवेल को दो-दो विकेट मिले। मिशेल स्वैपसन ने एक विकेट झटका।

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी फ्लॉप
इस मैच में दोनों ही टीमों के बल्लेबाजों का प्रदर्शन एक समान रहा। दोनों पारी में बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत के बाद अपने विकेट गंवाए। डकवर्थ लुईस नियम के तहत ऑस्ट्रेलिया के सामने 43 ओवर में 216 रन का लक्ष्य था। इसके जवाब में कंगारू टीम का पहला विकेट 39 के स्कोर पर गिरा। कप्तान फिंच 14 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद भी ऑस्ट्रेलियाई टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। पूरे मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को अर्धशतकीय साझेदारी नहीं कर पाए। अंत में यह टीम 37.1 ओवर में 189 के स्कोर पर सिमट गई और मैच 26 रन से हार गई।
ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 37 रन डेविड वॉर्नर ने बनाए। उनके अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने 30 रन और स्टीव स्मिथ ने 28 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के शुरुआती सात बल्लेबाजों ने कम से कम 15 गेंद खेली और सभी ने 10 से ज्यादा रन बनाए, लेकिन कोई अर्धशतक नहीं लगा सका। गेंदबाजी में श्रीलंका के चमिका करुणारत्ने ने तीन विकेट लिए। दुष्मंथा चमीरा, धनंजय डे सिल्वा और दुनिथ वेलाल्गे को दो-दो विकेट मिले। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी रन आउट हुए।