फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sri lanka beat south africa by three runs in rain marred match

SLvSA: श्रीलंका ने वर्षाबाधित मैच में दक्षिण अफ्रीका को धोया, रोमांचक मुकाबला मामूली अंतर से जीता

Thu, 09 Aug 2018 09:18 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 09 Aug 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
sri lanka beat south africa by three runs in rain marred match
श्रीलंका

श्रीलंका ने बुधवार को डकवर्थ-लुईस नियम के आधार पर वर्षाबाधित चौथे मैच में दक्षिण अफ्रीका को 3 रन से हराया और मौजूदा वन-डे सीरीज में अपनी पहली जीत दर्ज की। बारिश के कारण निर्धारित समय से देरी से शुरू हुए मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी की और 39 ओवर में 306 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसके बाद बारिश के कारण दक्षिण अफ्रीका को संशोधित लक्ष्य 21 ओवर में 191 रन का मिला। प्रोटियाज टीम 21 ओवर में 9 विकेट खोकर 187 रन बना सकी और 3 रन से मैच गंवा बैठी। 

विज्ञापन


दासुन शनाका को 34 गेंदों में चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से 65 रन की पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। सीरीज का पांचवां व अंतिम वन-डे कोलंबो में रविवार को खेला जाएगा।  बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। श्रीलंकाई ओपनर्स निरोशन डिकवेला (34) और उपुल थरंगा (36) ने टीम को जोरदार शुरुआत दिलाते हुए 61 रन जोड़े। 
विज्ञापन


थिसारा परेरा ने 51 रन बनाए, वहीं कुसल परेरा ने भी नाबाद अर्धशतक जमाया। इन सबके बीच दासुन शनाका की पारी सबसे लाजवाब और तूफानी रही। उन्होंने 34 गेंदों पर 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 65 रन बनाए और श्रीलंका को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से लुंगी एनगिडी और जेपी डुमनी ने 2-2 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरू होने के बाद फिर से बारिश ने खलल डाला। उन्हें 37 ओवर में 287 रनों का संशोधित लक्ष्य दिया गया। बारिश ने यहां भी थमने का नाम नहीं लिया तब मेहमान टीम को 21 ओवर में 191 रनों का लक्ष्य मिला। 

क्विंटन डी कॉक (23) और अमला (40) ने पहले विकेट के लिए 34 रन जोड़े। अमला ने कुछ आकर्षक शॉट लगाए और 23 गेंदों पर 40 रनों की पारी खेल पवेलियन लौटे। जेपी डुमनी ने 23 गेंदों पर 38 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और दक्षिण अफ्रीका की उम्मीदें जिंदा रखी। हालांकि, श्रीलंकाई गेंदबाजों की भी तारीफ करना होगी, जिन्होंने नियमित अंतराल में दक्षिण अफ्रीका के विकेट चटकाए और रोमांचक मैच में जीत दर्ज की। अंतिम 2 ओवर में केशव महाराज (17) और डेविड मिलर (21) ने अपने विकेट गंवाए और दक्षिण अफ्रीका रोमांचक मैच हार गई। 


बता दें कि श्रीलंका की मौजूदा पांच मैचों की वन-डे सीरीज में यह पहली जीत रही। इससे पहले प्रोटियाज टीम ने पहला वन-डे 5 विकेट, दूसरा वन-डे 4 विकेट और तीसरा वन-डे 76 रन से जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed