फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lanka beat New Zealand in first test SL vs NZ match report and results scorecard updates in hindi

SL vs NZ: प्रभात जयसूर्या ने रचिन रवींद्र की मेहनत पर फेरा पानी, श्रीलंका की न्यूजीलैंड पर रोमांचक जीत

Mon, 23 Sep 2024 11:59 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 23 Sep 2024 11:59 AM IST
सार

श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के सामने 275 रनों का लक्ष्य रखा था। हालांकि, न्यूजीलैंड की टीम लक्ष्य प्राप्त नहीं कर सकी और उसकी दूसरी पारी 211 रनों पर सिमट गई।  स्पिनर प्रभात जयसूर्या इस मैच में स्टार बनकर उभरे जिन्होंने दूसरे पारी में पांच विकेट लिए।

विज्ञापन
Sri Lanka beat New Zealand in first test SL vs NZ match report and results scorecard updates in hindi
प्रभात जयसूर्या - फोटो : SLC

विस्तार

श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को पहले टेस्ट मैच में 63 रनों से हरा दिया है। श्रीलंका के लिए बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या इस मैच में स्टार बनकर उभरे जिन्होंने दूसरे पारी में पांच विकेट लिए और मेजबान टीम को रोमांचक जीत दिलाई। न्यूजीलैंड की ओर से रचिन रवींद्र ने जूझारू पारी खेली और टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन प्रभात ने उन्हें आउट कर न्यूजीलैंड की आखिरी उम्मीद भी तोड़ दी। 
विज्ञापन

पहली पारी में बढ़त के बावजूद न्यूजीलैंड ने गंवाया मैच 
श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के सामने 275 रनों का लक्ष्य रखा था। रविवार को चौथे दिन के खेल की समाप्ति तक न्यूजीलैंड ने आठ विकेट पर 207 रन बना लिए थे और मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच गया था। कीवी टीम को पहले टेस्ट के अंतिम दिन सोमवार को जीत दर्ज करने के लिए 68 रन बनाने थे, जबकि श्रीलंकाई टीम को दो विकेट चटकाने की जरूरत थी। हालांकि, न्यूजीलैंड की टीम लक्ष्य प्राप्त नहीं कर सकी और उसकी दूसरी पारी 211 रनों पर सिमट गई। न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में 35 रनों की बढ़त हासिल की थी, इसके बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रचिन की कोशिश गई बेकार
लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की ओर से सिर्फ रचिन ही श्रीलंकाई गेंदबाजों का डटकर सामना कर सके। रचिन ने सोमवार को 91 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई, लेकिन वह सिर्फ एक ही रन और बना सके। रचिन को प्रभात ने एलबीडब्ल्यू आउट किया और न्यूजीलैंड की आखिरी उम्मीद तोड़ दी। रचिन ने 168 गेंदों पर 92 रनों की अपनी पारी में नौ चौके और एक छक्का लगाया। रचिन के पास इस मैदान पर शतक जड़ने वाला पहला कीवी बल्लेबाज बनने का मौका था, लेकिन प्रभात ने उनकी शानदार पारी का अंत किया। रचिन ना सिर्फ शतक से चूके, बल्कि अपनी टीम को रोमांचक जीत भी नहीं दिला सके। रचिन के आउट होने के बाद प्रभात ने विलियम ओरुउर्के को खाता खोले बिना आउट कर टीम को जीत दिलाई और टेस्ट मैच की एक पारी में पांच विकेट भी पूरे कर लिए। 
विज्ञापन

श्रीलंका डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंचा
हाल ही में इंग्लैंड को उसकी जमीन पर टेस्ट मैच में हराने वाली श्रीलंकाई टीम ने इस लय को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर भी बरकरार रखा। श्रीलंका ने इसके साथ ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंक तालिका में तीसरे स्थान पर जगह बना ली है। इस मैच को जीतने के बाद श्रीलंका के मौजूदा डब्ल्यूटीसी चक्र में आठ मैचों में चार जीत और चार हार के साथ 48 अंक हो गए हैं और उसकी पीसीटी 50.00 है। वहीं, न्यूजीलैंड को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह चौथे स्थान पर खिसक गई है। डब्ल्यूटीसी के उद्घाटन सत्र की चैंपियन न्यूजीलैंड के सात मैचों में तीन जीत और चार हार से 36 अंक हैं और उसकी पीसीटी 42.86 है। भारत और ऑस्ट्रेलिया फिलहाल तालिका में शीर्ष दो स्थान पर काबिज हैं। मालूम हो कि अंक तालिका में शीर्ष दो पर रहने वाली टीमें फाइनल के लिए क्वालिफाई करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed