{"_id":"67a1cd2673790114d2067d1d","slug":"sri-lanka-batter-dimuth-karunaratne-is-set-to-retire-from-international-cricket-after-playing-his-100th-test-2025-02-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SL vs AUS: श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने क्रिकेट से लेंगे संन्यास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे अंतिम मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SL vs AUS: श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने क्रिकेट से लेंगे संन्यास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे अंतिम मैच
Tue, 04 Feb 2025 01:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 04 Feb 2025 01:48 PM IST
सार
करुणारत्ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे और वह सात और खाता खोले बिना आउट हुए थे। श्रीलंका ने यह मुकाबला पारी और 242 रनों से हराया था जो उसकी टेस्ट इतिहास में सबसे बड़ी हार थी। श्रीलंका दो मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे चल रहा है।
विज्ञापन
दिमुथ करुणारत्ने
- फोटो : X
विस्तार
श्रीलंका के पूर्व कप्तान दिमुथ करुणारत्ने अपना 100वां टेस्ट खेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेंगे। करुणारत्ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार से होने वाले दूसरे टेस्ट में हिस्सा लेंगे जो उनका अंतिम मैच होगा। 36 वर्षीय करुणारत्ने श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाजों में शामिल हैं जिन्होंने 7172 रन बनाए हैं जिसमें 16 शतक और 34 अर्धशतक शामिल हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
श्रीलंका के लिए 50 वनडे भी खेल चुके हैं करुणारत्ने
करुणारत्ने श्रीलंका के लिए 50 वनडे भी खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 1316 रन बनाए हैं। इस प्रारूप में उनके बल्ले से एक शतक और 11 अर्धशतक निकले हैं। करुणारत्ने ने कहा, एक टेस्ट खिलाड़ी के लिए एक साल तक चार टेस्ट खेलने और अपनी फॉर्म बरकरार रखने के लिए खुद को प्रेरित रखना मुश्किल होता है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) शुरू होने के बाद पिछले दो-तीन वर्षों में, हम बहुत कम द्विपक्षीय सीरीज आयोजित कर रहे हैं। मेरा मौजूदा फॉर्म एक और कारण है। डब्ल्यूटीसी के मौजूदा चक्र का अंत 100वें टेस्ट के साथ खत्म करने के बाद मुझे लग रहा है कि यह संन्यास लेने का सही समय है।

कम टेस्ट खेलने पर जताई निराशा
उन्होंने कहा, मेरी अपनी कुछ निजी योजनाएं हैं। मैंने एंजेलो मैथ्यूज और दिनेश चांडीमल जैसे अन्य वरिष्ठ खिलाड़ियों से बात करने के बाद संन्यास लेने का फैसला किया है। हम तीनों के एक ही समय पर संन्यास लेने से बेहतर होगा कि हम एक-एक करके खेल को अलविदा कहें। मैंने सोचा कि मैं पहले संन्यास लूंगा क्योंकि मुझे पता है कि कम टेस्ट खेलने के कारण मैं अपने अगले लक्ष्य 10000 रन तक नहीं पहुंच सकता। अब तक जो कुछ मैंने हासिल किया है उससे खुश हूं। मैं 100वां टेस्ट खेलकर संन्यास लेने की घोषणा करता हूं।

करुणारत्ने ने कहा, किसी भी क्रिकेटर का सपना 100 टेस्ट खेलना और 10000 रन बनाना होता है। यह एक बड़ी उपलब्धि है। जब आप क्रिकेट खेलना शुरू करते हैं तो आप उन लक्ष्यों के बारे में नहीं सोचते हैं, लेकिन जब आप खेलना जारी रखते हैं तो आपके सामने अलग-अलग लक्ष्य आते हैं। लेकिन चूंकि श्रीलंका एक साल से कम टेस्ट मैच खेल रहा है, इसलिए 10000 रन तक पहुंचना बहुत दूर लगता है। मुझे लगता है कि 100 टेस्ट खेलना एक उपलब्धि है।