फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lanka announce squad for the 3rd Test Against india

तीसरे टेस्ट के लिए श्रीलंकाई टीम घोषित, हेराथ-प्रदीप की जगह ये खिलाड़ी हुए शामिल

Thu, 10 Aug 2017 08:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Thu, 10 Aug 2017 08:32 PM IST
विज्ञापन
Sri Lanka announce squad for the 3rd Test Against india
श्रीलंका क्रिकेट टीम
भारत और श्रीलंका के बीच 12 अगस्त से शुरू हो रहे तीन मैचों की सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट के लिए टीम की घोषणा कर दी है। चोट के कारण परेशानियों का सामना कर रही श्रीलंकाई टीम में रंगना हेराथ और नुवान प्रदीप शामिल नहीं हैं। इसके अलावा पहले दो टेस्ट में खराब प्रदर्शन करने वाले  धनुष्का गुनाथिलका को भी टीम में जगह नहीं मिली है।   
विज्ञापन


जिंबाब्वे के खिलाफ भारत के खिलाफ सीरीज शुरू होने के पहले हुए एकलौते टेस्ट के लिए टीम में जगह हासिल करने वाले दुषमंथा चमीरा की टीम में वापसी हुई है। चमीरा ने श्रीलंका के लिए अबतक 6 टेस्ट मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने 33 की औसत से 22 विकेट हासिल किए हैं। उन्हें आखिरी बार श्रीलंकाई एकादश में पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में मिली थी। 
विज्ञापन


वहीं 29 वर्षीय तेज गेंदबाज लहिरू गमागे को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने अब तक खेले 81 प्रथम श्रेणी मैचों में 30 की औसत से 220 विकेट हासिल किए हैं। उन्हें भारत के खिलाफ मौजूदा दौरे में खेले गए दो दिवसीय अभ्यास मैच में श्रीलंका बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन टीम में जगह मिली थी। उस मैच में 17 ओवर में 67 रन देकर वह कोई विकेट हासिल नहीं कर सके थे।  गमागे ने साल 2014 में श्रीलंका के लिए एकदिवसीय डेब्यू किया था। 5 मैचों में वह कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाए। इस वजह से उन्हें अपनी जगह से हाथ धोना पड़ा। उनके नाम वनडे में केवल 2 विकेट दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चयनकर्ताओं ने तीसरे टेस्ट के लिए धनुष्का गुणाथिलके को भी टीम से बाहर करने का निर्णय लिया। गाले टेस्ट में में उन्होंने दोनों पारियों में 16 और 2 रन बनाए। निमोनिया से उबरकर टीम में वापसी करने वाले कप्तान दिनेश चांदीमल के लिए उन्हें कोलंबो में अंतिम एकादश से बाहर होना पड़ा। 


तीसरे टेस्ट के लिए श्रीलंकाई टीम

दिनेश चांदीमल(कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, उपुल थरंगा, दिमुथ करुणारत्ने, निरोशन डिकवेला(विकेटकीपर), कुसाल मेंडिस, धनंजय डिसिल्वा, लहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, दिलरुवान परेरा, मलिंदा पुष्पकुमारा, लक्ष्मण संदाकन, लहिरू थिरिमाने, दुषमंथा चमीरा, लहिरू गामगे,
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed