फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SRH vs RR IPL 2025 Sunrisers Hyderabad records second-highest total in IPL History Check All Stats

SRH vs RR: सनराइजर्स ने बनाया आईपीएल का दूसरा सर्वोच्च टोटल, पारी में सर्वाधिक बाउंड्री लगाने का रिकॉर्ड बनाया

Sun, 23 Mar 2025 05:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 23 Mar 2025 05:40 PM IST
सार

आईपीएल में सबसे ज्यादा स्कोर करने का रिकॉर्ड भी हैदराबाद के नाम है। हैदराबाद ने आरसीबी के खिलाफ पिछले सीजन तीन विकेट पर 287 रन बनाए थे जो इस टूर्नामेंट का सर्वोच्च टोटल है।

विज्ञापन
SRH vs RR IPL 2025 Sunrisers Hyderabad records second-highest total in IPL History Check All Stats
ईशान किशन - फोटो : ANI
loader

विस्तार

सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन के नाबाद शतक और ट्रेविस हेड के अर्धशतक के दम पर राजस्थान रॉयल्स के सामने जीत के लिए 287 रनों का लक्ष्य रखा। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन हैदराबाद ने ईशान और हेड के दम पर 20 ओवर में छह विकेट पर 286 रन बनाए। यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सर्वोच्च टोटल है। आईपीएल में सबसे ज्यादा स्कोर करने का रिकॉर्ड भी हैदराबाद के नाम है। हैदराबाद ने आरसीबी के खिलाफ पिछले सीजन तीन विकेट पर 287 रन बनाए थे जो इस टूर्नामेंट का सर्वोच्च टोटल है।
विज्ञापन

ईशान ने 45 गेंदों पर जड़ा शतक 
पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई, लेकिन अभिषेक के आउट होने के बाद हेड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और अर्धशतक जड़ा। हेड के आउट होने के बाद लगा कि हैदराबाद की पारी धीमी पड़ जाएगी, लेकिन ईशान ने दमदार बल्लेबाजी की और 45 गेंदों पर शतक लगाकर अपनी क्षमता साबित की। ईशान का सनराइजर्स हैदराबाद के लिए यह डेब्यू मुकाबला था। ईशान 47 गेंदों पर 11 चौकों और छह छक्कों की मदद से 106 रन बनाकर नाबाद लौटे। 

ये भी पढ़ें: SRH vs RR: हैदराबाद में जाते ही चमके ईशान, 45 गेंदों में जड़ा पहला IPL शतक; 200+ के स्ट्राइक रेट से मचाया गदर
विज्ञापन
विज्ञापन

सनराइजर्स की पारी 
सनराइजर्स के लिए हेड ने 31 गेंदों पर नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 67 रन बनाए, जबकि हेनरिच क्लासेन ने 14 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 34 रन, नीतीश कुमार रेड्डी ने 15 गेंदों पर 30 रन, अभिषेक ने 11 गेंदों पर पांच चौकों के सहारे 24 रन और अनिकेत वर्मा ने सात रन बनाए। राजस्थान के लिए सबसे सफल गेंदबाज तुषार देशपांडे रहे जिन्होंने तीन विकेट झटके। उनके अलावा महेश तीक्ष्णा ने दो और संदीप शर्मा ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

SRH vs RR IPL 2025 Sunrisers Hyderabad records second-highest total in IPL History Check All Stats
आईपीएल 2025 - फोटो : PTI
टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक बार 250+ स्कोर
सनराइजर्स हैदराबाद ने इसके साथ ही टी20 में सबसे ज्यादा बार 250+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। हैदराबाद ने इस मामले में भारतीय टीम और सरे को पीछे छोड़ा। भारतीय टीम और सरे ने तीन-तीन बार टी20 में 250+ स्कोर बनाया है, लेकिन हैदराबाद ने चौथी बार ऐसा किया। आईपीएल में शीर्ष पांच सर्वोच्च स्कोर में चार हैदराबाद के नाम है। यहां तक कि आईपीएल में शीर्ष तीन सबसे ज्यादा स्कोर का रिकॉर्ड हैदराबाद के नाम है। 

आईपीएल में तेजी से पूरे किए 200 रन
सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मैच में कितनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि उन्होंने महज 14.1 ओवर में 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया था। यह आईपीएल इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे तेजी से 200 रन पूरे करने का रिकॉर्ड है। हैदराबाद के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 2016 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 14.1 ओवर में ही 200 रन पूरे किए थे। हैदराबाद ने इससे पहले पिछले सीजन मुंबई के खिलाफ 14.4 ओवर और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 14.5 ओवर में 200 रन का आंकड़ा पार किया था।

ये भी पढ़ें: DC vs LSG Playing 11: नए कप्तानों की अगुआई में अभियान शुरू करेगी लखनऊ और दिल्ली, राहुल-पंत की होगी भिड़ंत

आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा बाउंड्री
हैदराबाद ने राजस्थान के खिलाफ इस मैच में 46 बाउंड्री लगाई जो आईपीएल के किसी मैच की एक पारी में सर्वाधिक है। हैदराबाद ने इस मामले में आरसीबी को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 42 छक्के लगाए थे। वहीं, इस मामले में तीसरे स्थान पर लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम है जिसने 2023 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 41 बाउंड्री लगाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed