फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SRH vs RR IPL 2025 Ishan Kishan IPL Century against Rajasthan Royals Stats News in Hindi

SRH vs RR: हैदराबाद में जाते ही चमके ईशान, 45 गेंदों में जड़ा पहला IPL शतक; 200+ के स्ट्राइक रेट से मचाया गदर

Sun, 23 Mar 2025 05:29 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 23 Mar 2025 05:29 PM IST
सार

 Ishan Kishan Century Today in IPL 2025 : इस मैच में हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने महज 45 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का पहला शतक बनाया। 

विज्ञापन
SRH vs RR IPL 2025 Ishan Kishan IPL Century against Rajasthan Royals Stats News in Hindi
ईशान किशन-नीतीश रेड्डी - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल 2025 की शुरुआत हो चुकी है। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला रविवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने महज 45 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का पहला शतक बनाया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: SRH vs RR Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को दिया 287 रनों का लक्ष्य, ईशान किशन का शतक
विज्ञापन

आईपीएल के 18वें सत्र का पहला शतक ईशान के नाम
ईशान का हैदराबाद के साथ यह पहला ही सीजन है और उन्होंने पहले मैच में शतक लगाकर अपनी क्षमता साबित कर दी है। यह आईपीएल 2025 का पहला शतक भी है। दिलचस्प बात यह है कि आईपीएल के 18वें सीजन के दूसरे ही मैच में शतक लगा है। 

11.25 करोड़ में बने हैदराबाद का हिस्सा
स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान पहली बार आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं। इससे पहले वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में फ्रेंचाइजी ने उन्हें 11.25 करोड़ रुपये में खरीदा। उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से मुंबई इंडियंस के टीम मैनेजमेंट को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

ये भी पढ़ें: SRH vs RR: सनराइजर्स ने बनाया आईपीएल का दूसरा सर्वोच्च टोटल, एक पारी में सर्वाधिक बाउंड्री का रिकॉर्ड बनाया
विज्ञापन

हैदराबाद ने बनाया आईपीएल का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर
सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन के नाबाद शतक और ट्रेविस हेड के अर्धशतक के दम पर राजस्थान रॉयल्स के सामने जीत के लिए 287 रनों का लक्ष्य रखा है। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन हैदराबाद ने ईशान और हेड के दम पर 20 ओवर में छह विकेट पर 286 रन बनाए। यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सर्वोच्च टोटल है। आईपीएल में सबसे ज्यादा स्कोर करने का रिकॉर्ड भी हैदराबाद के नाम है। हैदराबाद ने आरसीबी के खिलाफ पिछले सीजन तीन विकेट पर 287 रन बनाए थे जो इस टूर्नामेंट का सर्वोच्च टोटल है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई, लेकिन अभिषेक के आउट होने के बाद हेड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और अर्धशतक जड़ा। हेड के आउट होने के बाद लगा कि हैदराबाद की पारी धीमी पड़ जाएगी, लेकिन ईशान ने दमदार बल्लेबाजी की और 45 गेंदों पर शतक लगाकर अपनी क्षमता साबित की। ईशान का सनराइजर्स हैदराबाद के लिए यह डेब्यू मुकाबला था। ईशान 47 गेंदों पर 11 चौकों और छह छक्कों की मदद से 106 रन बनाकर नाबाद लौटे। 

सनराइजर्स के लिए हेड ने 31 गेंदों पर नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 67 रन बनाए, जबकि हेनरिच क्लासेन ने 14 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 34 रन, नीतीश कुमार रेड्डी ने 15 गेंदों पर 30 रन, अभिषेक ने 11 गेंदों पर पांच चौकों के सहारे 24 रन और अनिकेत वर्मा ने सात रन बनाए। राजस्थान के लिए सबसे सफल गेंदबाज तुषार देशपांडे रहे जिन्होंने तीन विकेट झटके। उनके अलावा महेश तीक्ष्णा ने दो और संदीप शर्मा ने एक विकेट लिया।

ये भी पढ़ें: DC vs LSG Playing 11: नए कप्तानों की अगुआई में अभियान शुरू करेगी लखनऊ और दिल्ली, राहुल-पंत की होगी भिड़ंत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed