{"_id":"67dffa312468fc49b109c053","slug":"srh-vs-rr-ipl-2025-sunrisers-hyderabad-records-second-highest-total-in-ipl-history-check-all-stats-2025-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SRH vs RR: सनराइजर्स ने बनाया आईपीएल का दूसरा सर्वोच्च टोटल, पारी में सर्वाधिक बाउंड्री लगाने का रिकॉर्ड बनाया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SRH vs RR: सनराइजर्स ने बनाया आईपीएल का दूसरा सर्वोच्च टोटल, पारी में सर्वाधिक बाउंड्री लगाने का रिकॉर्ड बनाया
Sun, 23 Mar 2025 05:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 23 Mar 2025 05:40 PM IST
सार
आईपीएल में सबसे ज्यादा स्कोर करने का रिकॉर्ड भी हैदराबाद के नाम है। हैदराबाद ने आरसीबी के खिलाफ पिछले सीजन तीन विकेट पर 287 रन बनाए थे जो इस टूर्नामेंट का सर्वोच्च टोटल है।
विज्ञापन
ईशान किशन
- फोटो : ANI
Please wait...
विस्तार
सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन के नाबाद शतक और ट्रेविस हेड के अर्धशतक के दम पर राजस्थान रॉयल्स के सामने जीत के लिए 287 रनों का लक्ष्य रखा। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन हैदराबाद ने ईशान और हेड के दम पर 20 ओवर में छह विकेट पर 286 रन बनाए। यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सर्वोच्च टोटल है। आईपीएल में सबसे ज्यादा स्कोर करने का रिकॉर्ड भी हैदराबाद के नाम है। हैदराबाद ने आरसीबी के खिलाफ पिछले सीजन तीन विकेट पर 287 रन बनाए थे जो इस टूर्नामेंट का सर्वोच्च टोटल है।
विज्ञापन
ईशान ने 45 गेंदों पर जड़ा शतक
पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई, लेकिन अभिषेक के आउट होने के बाद हेड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और अर्धशतक जड़ा। हेड के आउट होने के बाद लगा कि हैदराबाद की पारी धीमी पड़ जाएगी, लेकिन ईशान ने दमदार बल्लेबाजी की और 45 गेंदों पर शतक लगाकर अपनी क्षमता साबित की। ईशान का सनराइजर्स हैदराबाद के लिए यह डेब्यू मुकाबला था। ईशान 47 गेंदों पर 11 चौकों और छह छक्कों की मदद से 106 रन बनाकर नाबाद लौटे।
ये भी पढ़ें: SRH vs RR: हैदराबाद में जाते ही चमके ईशान, 45 गेंदों में जड़ा पहला IPL शतक; 200+ के स्ट्राइक रेट से मचाया गदर

सनराइजर्स की पारी
सनराइजर्स के लिए हेड ने 31 गेंदों पर नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 67 रन बनाए, जबकि हेनरिच क्लासेन ने 14 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 34 रन, नीतीश कुमार रेड्डी ने 15 गेंदों पर 30 रन, अभिषेक ने 11 गेंदों पर पांच चौकों के सहारे 24 रन और अनिकेत वर्मा ने सात रन बनाए। राजस्थान के लिए सबसे सफल गेंदबाज तुषार देशपांडे रहे जिन्होंने तीन विकेट झटके। उनके अलावा महेश तीक्ष्णा ने दो और संदीप शर्मा ने एक विकेट लिया।

आईपीएल 2025
- फोटो : PTI
टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक बार 250+ स्कोर
सनराइजर्स हैदराबाद ने इसके साथ ही टी20 में सबसे ज्यादा बार 250+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। हैदराबाद ने इस मामले में भारतीय टीम और सरे को पीछे छोड़ा। भारतीय टीम और सरे ने तीन-तीन बार टी20 में 250+ स्कोर बनाया है, लेकिन हैदराबाद ने चौथी बार ऐसा किया। आईपीएल में शीर्ष पांच सर्वोच्च स्कोर में चार हैदराबाद के नाम है। यहां तक कि आईपीएल में शीर्ष तीन सबसे ज्यादा स्कोर का रिकॉर्ड हैदराबाद के नाम है।

आईपीएल में तेजी से पूरे किए 200 रन
सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मैच में कितनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि उन्होंने महज 14.1 ओवर में 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया था। यह आईपीएल इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे तेजी से 200 रन पूरे करने का रिकॉर्ड है। हैदराबाद के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 2016 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 14.1 ओवर में ही 200 रन पूरे किए थे। हैदराबाद ने इससे पहले पिछले सीजन मुंबई के खिलाफ 14.4 ओवर और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 14.5 ओवर में 200 रन का आंकड़ा पार किया था।
ये भी पढ़ें: DC vs LSG Playing 11: नए कप्तानों की अगुआई में अभियान शुरू करेगी लखनऊ और दिल्ली, राहुल-पंत की होगी भिड़ंत

आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा बाउंड्री
हैदराबाद ने राजस्थान के खिलाफ इस मैच में 46 बाउंड्री लगाई जो आईपीएल के किसी मैच की एक पारी में सर्वाधिक है। हैदराबाद ने इस मामले में आरसीबी को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 42 छक्के लगाए थे। वहीं, इस मामले में तीसरे स्थान पर लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम है जिसने 2023 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 41 बाउंड्री लगाई थी।