{"_id":"5f83062f8ebc3e276d6ba6d7","slug":"srh-vs-rr-ipl-2020-manish-pandey-completes-3-000-runs-in-ipl","type":"story","status":"publish","title_hn":"SRH vs RR: मनीष पांडे ने हासिल की खास उपलब्धि, IPL में पूरे किए 3000 रन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SRH vs RR: मनीष पांडे ने हासिल की खास उपलब्धि, IPL में पूरे किए 3000 रन
Sun, 11 Oct 2020 06:48 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 11 Oct 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
मनीष पांडेय
- फोटो : @IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज मनीष पांडेय ने रविवार को आईपीएल के 26वें मुकाबले में अपने नाम एक खास उपलब्धि हासिल की। उन्होंने IPL में अपने 3000 रन पूरे किए। उन्होंने 137 मैच की 127 पारियों में यह कीर्तिमान हासिल किया। ऐसा करने वाले वे 16वें खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
Milestone 🔓@im_manishpandey brings up 3000 runs in the IPL 👏👏#Dream11IPL pic.twitter.com/q9ns8ilc3a
— IndianPremierLeague (@IPL) October 11, 2020विज्ञापन
पांडेय ने रविवार को राजस्थान के खिलाफ 44 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 40 गेंदों में उन्होंने अपनी फिफ्टी पूरी की। कप्तान डेविड वार्नर और मनीष पांडेय के बीच दूसरे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी हुई। मनीष ने इस लीग में एक शतक और 17 अर्धशतक लगाए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि मनीष पांडेय आइपीएल में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने साल 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ शतक जड़ा था। उन्होंने 73 गेंदों नें 114 रनों की शतकीय पारी खेली थी।