{"_id":"64330a336acdb8f5350918ae","slug":"srh-vs-pbks-sunrisers-hyderabad-vs-punjab-kings-ipl-2023-shikhar-dahwan-sam-curran-mayank-agarwal-analysis-2023-04-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Analysis: पुरानी टीम के खिलाफ अकेले लड़े शिखर धवन, पंजाब-हैदराबाद के महंगे खिलाड़ियों का शर्मनाक प्रदर्शन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Analysis: पुरानी टीम के खिलाफ अकेले लड़े शिखर धवन, पंजाब-हैदराबाद के महंगे खिलाड़ियों का शर्मनाक प्रदर्शन
Mon, 10 Apr 2023 12:25 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 10 Apr 2023 12:25 AM IST
सार
धवन के सीजन में तीन मैचों में 225 रन हो गए हैं। वह अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पहले खेल चुके हैं और उन्होंने टीम की कप्तानी भी की है।
विज्ञापन
शिखर धवन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब किंग्स की टीम लगातार दो मैचों में जीत हासिल करने के बाद हैदराबाद में हार गई। उसकी जीत का क्रम सनराइजर्स हैदराबाद ने रोक दिया। दो मैचों में पूरी ताकत से खेलने वाले पंजाब के खिलाड़ियों को देखकर ऐसा लग रहा था कि वह जीतने के इरादे से मैदान पर उतरे ही नहीं है। खराब शॉट सिलेक्शन, सुस्त फील्डिंग और घटिया गेंदबाजी ने टीम की लुटिया डुबो दी।
पंजाब के बल्लेबाजों ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शर्मनाक प्रदर्शन किया। शिखर धवन की पारी ने उसे 143 रन तक पहुंचा दिया, नहीं तो टीम 100 रन के अंदर सिमट जाती। पंजाब के नौ बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। धवन ने पारी की शुरुआत की और अंत तक टिके रहे। वह शतक से चूक गए। उन्होंने 66 गेंद पर नाबाद 99 रन बनाए। इस दौरान 12 चौके और पांच छक्के लगाए। धवन का स्ट्राइक रेट 150 का रहा।

- फोटो : IPL/BCCI
हैदराबाद की कप्तानी कर चुके हैं धवन
धवन के सीजन में तीन मैचों में 225 रन हो गए हैं। वह अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पहले खेल चुके हैं और उन्होंने टीम की कप्तानी भी की है। उन्होंने अपनी पुरानी टीम के खिलाफ अकेले लड़ाई लड़ी।

मध्यक्रम ने किया सबसे ज्यादा निराश
पंजाब को सबसे ज्यादा निराश मध्यक्रम के बल्लेबाजों जितेश शर्मा, सैम करन और सिकंदर रजा ने किया। जितेश ने पिछले साल कुछ अच्छी पारियां खेली थीं। इस कारण वह टीम इंडिया तक भी पहुंच गए थे। इस बार वह प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। जितेश चार रन ही बना सके। इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन इस आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उन्हें पंजाब ने 18.50 रुपये में खरीदा था।

सैम करन
- फोटो : IPL/BCCI
सैम करन अच्छी शुरुआत करने के बाद अपना विकेट गंवा बैठे और सिर्फ 22 रन ही बना सके। पिछले साल टी20 विश्व कप में कमाल का प्रदर्शन करने वाले जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा पांच रन ही बना सके। तमिलनाडु के विस्फोटक बल्लेबाज शाहरुख खान के बल्ले से चार रन ही निकल सके। शीर्ष क्रम में प्रभसिमरन खाता नहीं खोल सके तो डेब्यू करने वाले मैथ्यू शर्ट एक रन ही बना सके।
गेंदबाजी में सैम करन को नहीं मिली सफलता
सैम करन पंजाब के मुख्य तेज गेंदबाज हैं। इस मैच में उन्होंने रन तो कम दिए, लेकिन विकेट नहीं ले सके। टीम को कम रन वाले मैच में विकेट की आवश्यकता थी। नाथन एलिस, हरप्रीत बराड़ और मोहित राठी ने भी निराश किया। सिर्फ अर्शदीप और राहुल चाहर विकेट ले पाए।

बल्लेबाजी के दौरान मयंक अग्रवाल
- फोटो : IPL/BCCI
हैदराबाद के ओपनर्स की समस्या बरकरार
पिछले दो मैचों में खराब गेंदबाजी करने वाले हैदराबाद के गेंदबाजों ने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। आईपीएल में अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए प्रसिद्ध इस टीम ने पंजाब को 150 रन तक नहीं पहुंचने दिया। गेंदबाजी तो सुधरी है, लेकिन ओपनिंग में समस्या बरकरार रहा। इस बार मयंक अग्रवाल के साथ अनमोलप्रीत सिंह को नहीं भेजा गया। अनमोलप्रीत को मैच से ही बाहर रखा गया। मयंक के साथ इंग्लैंड के हैरी ब्रूक उतरे। दोनों ने निराश किया। मयंक ने 20 गेंद पर 21 और हैरी ब्रुक ने 14 गेंद पर 13 रन बनाए।
मयंक अग्रवाल को सनराइजर्स हैदराबाद ने नीलामी में 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह अपनी कीमत को अब तक साबित नहीं कर सके हैं। मयंक अगर आने वाले मैचों में बड़ी पारी नहीं खेल पाए तो उन्हें टीम से बाहर भी बैठना पड़ा सकता है। यही हाल हैरी ब्रूक का है। उन्हें फ्रेंचाइजी ने 13.25 करोड़ रुपये दिए हैं, लेकिन अब तक एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं। अब देखना है कि आने वाले मैचों में हैदराबाद के ये दो महंगे खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करते हैं।

राहुल त्रिपाठी
- फोटो : IPL/BCCI
मैच में क्या हुआ?
हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 143 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स की टीम ने 17.1 ओवर में दो विकेट पर 145 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
सनराइजर्स के लिए राहुल त्रिपाठी ने शानदार अर्धशतक लगाया। उन्होंने 48 गेंद पर 74 रनों की पारी खेली। इस दौरान 10 चौके और तीन छक्के लगाए। कप्तान एडेन मार्करम 21 गेंद पर 37 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने छह चौके लगाए। त्रिपाठी और मार्करम ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। हैदराबाद के लिए गेंदबाजी में मयंक मार्कंडे ने चार विकेट लिए।