SRH vs LSG: मैच में लगा खूबसूरती का तड़का, भूमि पेडनेकर ने बढ़ाया पारा; ईशान के बोल्ड होने पर अदिति का रिएक्शन
हैदराबाद और लखनऊ के बीच खेले जा रहे आईपीएल मैच में ग्लैमर का तड़का लगा। फिल्म अभिनेत्री भूमि पेडनेकर, मशहूर मॉडल अदिति हुंडिया और सनराइजर्स टीम की मालकिन काव्या मारन आईपीएल मुकाबले का लुत्फ उठातीं नजर आईं।
विस्तार
मैच देखने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी स्टेडियम पहुंचीं। स्टैंड्स में उनकी मौजूदगी ने फैंस का ध्यान खींचा और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
Bollywood 🤝 Cricket
— JustTalkCricket (@JustTalkCricket) April 5, 2026
[Just Talk Cricket, IPL, Bhumi Pednekar, Cricket, SRH, LSG]#JustTalkCricket #ipl #bhumipednekar #lucknowsupergiants #lsg pic.twitter.com/Go4MVibtf1
इस मैच में सनराइजर्स की कप्तानी कर रहे ईशान किशन कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके और मात्र एक रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें प्रिंस यादव ने बोल्ड किया। ईशान के आउट होते ही उनकी गर्लफ्रेंड और मॉडल अदिति हुंडिया का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वह काफी हैरान नजर आईं।
ADITI HUNDIA REACTION 💔 AFTER ISHAN KISHAN WICKET OUT #SRH #LSG #LSGVSSRH #KavyaMaran #IshanKishan #AditiHundia pic.twitter.com/tj5OOo1OD8
— Somesh Jangra (@CelebrityGalax) April 5, 2026
सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन भी इस मुकाबले का आनंद लेने स्टेडियम पहुंचीं। हालांकि, उनकी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पावरप्ले में ही 15 रन पर तीन विकेट गिर गए। इस प्रदर्शन से काव्या काफी निराश दिखाई दीं, जिसका रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
Kavya Maran in the stadium. pic.twitter.com/9U9PxbGuV6
— Tanuj (@ImTanujSingh) April 5, 2026