फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   srh vs kkr, ipl's 55th match

सनराइजर्स को हराकर केकेआर प्लेऑफ में, युसूफ बने जीत के हीरो

Sun, 22 May 2016 07:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 22 May 2016 07:36 PM IST
विज्ञापन
srh vs kkr, ipl's 55th match
- फोटो : PTI

आईपीएल के 55 वें मुकाबले में टॉस सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता। पहले बल्लेबाजी के न्यौते पर मैदान में उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 171 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद 8 विकेट पर 149 रन ही बना सकी। 22 रनों की जीत के साथ ही केकेआर ने प्लेऑफ में जगह बनाई। प्लेऑफ में गुजरात लायंस और केकेआर के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद भी जगह बना चुका है।

विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।

इस मैच में केकेआर की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों अच्छी रही। युसूफ पठान और मनीष पांडे के संयुक्त रुप से बनाए गए 87 रन टीम की जीत में अहम रहे। दूसरी ओर गेंदबाजों में भी सुनील नरेन (3 विकेट) और कुलदीप यादव (2 विकेट) की गेंदबाजी भी अहम रही।
विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर के ओपनर रॉबिन उथप्पा ने सभी शुरुआती 13 गेंदे खेली और 23 रन ठोंक डाले। उन्होंने 4 चौके जड़े। कप्तान गौतम गंभीर को तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला। केकेआर के लिए यह मैच करो या मरो के लिए हैं, हार के साथ ही केकेआर की उम्मीदें खत्म हो जाएंगी। वहीं दूसरी ओर सनराइजर्स प्लेऑफ में पहले ही पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथे ओवर में केन विलियसमन के शानदार कैच की बदौलत आतिश खेल रहे रॉबिन आउट हो गए। ओपनिंग जोड़ीदारी 33 रन ही बना सकी। इसमें रॉबिन का योगदान 25 का रहा। नए बल्लेबाज कोलिन मुरनो ने आते ही दो चौके लगा लिए। लेकिन जल्दी ही वह कैच आउट हो गए। केकेआर की उम्मीदों को तगड़ा झटका कप्तान गौतम के आउट होने पर लगा। वह महज 16 रन बनाकर आउट हुए।

डेथ ओवरों में सनराइजर्स के गेंदबाजों ने युसूफ का तूफान रोका

srh vs kkr, ipl's 55th match
युसूफ पठान नए बल्लेबाज के रुप में क्रीज पर पहुंचे। उन्होंने आते ही हाथ खोले और कुछ बड़े हिट लगाए। उनके साथ मनीष पांडे भी बल्ले से जमकर बोले। 14 वें ओवर में युसूफ ने दो छक्के लगाए। मनीष 48 रन ही बना सके। दोनों के बीच 87 रनों की महत्वपूर्ण अर्धशतकीय साझेदारी हुई। इसके बाद जेसोन होल्डर महज 3 रन ही बना सके। वहीं, दूसरी छोर पर टिके युसूफ ने 30 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया।

हालांकि डेथ ओवरों में सनराइजर्स ने अच्छी गेंदबाजी की। मुस्ताफिजुर रहमान ने 19 वें ओवर में 3 रन ही दिए। आखिरी ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने पहली ही गेंद पर केकेआर को छठा झटका दिया। हालांकि युसूफ (52) मैदान से नॉट आउट बाहर आए।

धवन की फिफ्टी नहीं आई काम, केकेआर की स्पिन गेंदबाजी का कमाल

srh vs kkr, ipl's 55th match

जवाब में सनराइजर्स की बल्लेबाजी धमाकेदार तो रही, दोनों ओपनरों कप्तान डेविड वॉर्नर और शिखर धवन ने एक-एक छक्का लगाया, लेकिन चौथे ओवर में सुनील नरेन ने एक छक्का खाने के बाद वॉर्नर को बोल्ड किया।

हालांकि पहला झटका खाने के बाद धवन के साथ नमन ओझा ने केकेआर के गेंदबाजों के आगे घुटने नहीं टेके और ताबड़तोड़ शॉट से टीम के स्कोर में लगातार इजाफा किया। धवन ने 28 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया। फिफ्टी लगाकर धवन आउट हुए। इस विकेट के साथ ही केकेआर के प्रशंसक भी झूम उठे। क्रीज पर आते ही युवराज सिंह ने चौके के साथ अपना खाता खोला। कुछ ही देर में नमन ओझा ने भी अपना विकेट गंवाया।

घातक गेंदबाजी कर रहे कुलदीप यादव की आखिरी दो गेंदों पर युवी ने दो छक्के लगाए और टीम की जीत की उम्मीदों को बरकरार रखा। लेकिन 15 वें ओवर में छक्का लगाने की कोशिश में युवी कैच आउट होने के बाद टीम की एक और उम्मीद भी ध्वस्त हो गई। उनका विकेट शाकिब उल हसन ने लिया। दीपक हुडा निराशाजनक रनआउट हुए। केन विलियमसन 7 रन बनाकर आउट हुए। 18 वें ओवर में सुनील ने टीम के लिए 7वां विकेट लिया। आखिरी ओवर में अंकित राजपूत ने भी विकेट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed