{"_id":"cc3dafac-bf32-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"sreesanth-with-girlfriend-and-actor","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों ही नहीं लड़कियां भी दी जा रही थीं क्रिकेटरों को ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
लाखों ही नहीं लड़कियां भी दी जा रही थीं क्रिकेटरों को
पुरुषोत्तम वर्मा
Updated Sat, 18 May 2013 09:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पॉट फिक्सिंग के जरिए क्रिकेटर पैसा ही नहीं बटोर रहे थे, बल्कि वह लड़कियों के साथ जमकर मौज मस्ती और अय्याशी भी कर रहे थे।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने जब श्रीसंत को गिरफ्तार किया था तो वह कार में पीछे एक लड़की के साथ बैठा था। उस समय उसने शराब भी पी रखी थी।
अजीत चंडीला और बुकी जीजू को जब पकड़ा गया, तब उनके साथ कार में भी लड़कियां थीं। श्रीसंत व अजीत ने जब अपनी-अपनी कार से निकलने में आनाकानी की तो पुलिसकर्मियों को उन्हें गाड़ियों से खींचकर बाहर निकालना पड़ा था।
श्रीसंत की कार दक्षिण का एक जानामाना फिल्म अभिनेता चला रहा था। श्रीसंत ने कार में मौजूद लड़की को अपनी गर्लफ्रेंड बताया था।
दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (स्पेशल सेल) एसएन श्रीवास्तव ने बताया कि खिलाड़ियों के साथ मिली लड़कियों की स्पॉट फिक्सिंग में अभी तक कोई भूमिका सामने नहीं आई है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि श्रीसंत लड़की व अभिनेता के साथ पब जा रहा था।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने होटल के बाहर श्रीसंत की गाड़ी को रुकवा कर गिरफ्तार किया। पुलिसकर्मी उसे गाड़ी से खींचकर ले गए। पुलिस ने अभिनेता और लड़की से भी पूछताछ की थी, मगर दोनों की फिक्सिंग में कोई भूमिका सामने नहीं आई।
विज्ञापन
पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया गया। पुलिस ने श्रीसंत को मुंबई एयरपोर्ट तक यह भनक नहीं लगने दी थी कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एयरपोर्ट जाते हुए श्रीसंत अपने माथे को बार-बार पीट रहा था। वह बहुत डर गया था।
पुलिस ने सबसे पहले अजीत चंडीला को गिरफ्तार किया था। पुलिसकर्मियों ने उसकी गाड़ी को कॉन्टिनेंटल होटल के बाहर रुकवाकर सबसे पहले गाड़ी की चाबी निकाली। पुलिसकर्मियों ने अपना परिचय देते हुए अजीत को गाड़ी से बाहर आने के लिए कहा।
मगर अजीत गाड़ी से बाहर नहीं आया और हंगामा करने का प्रयास किया। इस पर पुलिसकर्मियों ने उसे गाड़ी से खींच लिया और हंगामा न करने की हिदायत दी।
विशेष पुलिस आयुक्त ने बताया कि गिरफ्तारी के समय बुकी जीजू के साथ भी लड़की थी। पुलिस के मुताबिक बुकी मनन की फोन टैपिंग से भी खिलाड़ियों के पास लड़की भेजने की बात का खुलासा हुआ है।