फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sreesanth was not alone story of other two cricketers charged in spot fixing scandal

अकेले गुनहगार नहीं थे श्रीसंत, स्पॉट फिक्सिंग में फंसे चंदीला-चव्हाण का क्या हुआ हाल

Fri, 15 Mar 2019 01:55 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Fri, 15 Mar 2019 01:55 PM IST
विज्ञापन
sreesanth was not alone story of other two cricketers charged in spot fixing scandal
स्पॉट फिक्सिंग में फंसे तीन क्रिकेटर

राजस्थान रॉयल्स के तीन पूर्व खिलाड़ी एस श्रीसंत, अजित चंदीला और अंकित चव्हाण को स्पॉट फिक्सिंग मामले में एकसाथ गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2013 संस्करण के दौरान राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ी एस श्रीसंत, अजित चंदीला और अंकित चव्हाण को दिल्ली पुलिस ने देर रात गिरफ्तार किया। तीनों खिलाड़ियों को आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने तीनों खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था।  मगर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने श्रीसंत पर से बैन खत्म कर दिया।
विज्ञापन


कोर्ट ने बीसीसीआई को निर्देश दिया है कि वह तीन महीने के भीतर श्रीसंत की सजा पर पुनर्विचार करे। कोर्ट ने आगे फैसला सुनाते हुए कहा कि 35 वर्षीय क्रिकेटर को सजा की मात्रा पर बीसीसीआई की अनुशासन समिति द्वारा सुनवाई का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि उसके फैसले का एस श्रीसंत के खिलाफ विचाराधीन आपराधिक कार्यवाही पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। मगर अन्य दो खिलाड़ियों का क्या हाल हुआ? चलिए आपको बताते हैंः

अजित चंदीला

sreesanth was not alone story of other two cricketers charged in spot fixing scandal
अजित चंदीला

ऑफ स्पिनर ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा से की। उन्होंने दिल्ली के क्रिकेट क्लब में अपनी पहचान बनाई और आईपीएल में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने अपने साथ जोड़ा। चंदीला का प्रथम श्रेणी क्रिकेट बहुत छोटा है। उन्होंने हरियाणा के लिए सिर्फ दो रणजी मैच खेले हैं। जब वह आईपीएल में खेले तो दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से 2011 में उनका प्रदर्शन फीका रहा। अगले सीजन यानी 2012 में हैट्रिक लेकर वह सुर्खियों में आए।

2013 स्पॉट फिक्सिंग मामले में गिरफ्तारी के बाद चंदीला दिल्ली पुलिस सेल के 6,000 पन्नों की चार्टशीट में दिखते रहे। चार्जशीट में कई टेलिफोन की बातचीत रिकॉर्ड में आई। जांच में पता चला कि चंदीला कथित तौर पर बुकी और अन्य खिलाड़ियों से फिक्सिंग के बारे में बातचीत कर रहे हैं। 

स्पॉट फिक्सिंग मामले में शामिल होने की वजह से तीनों क्रिकेटरों पर मकोका लगाई गई। पुलिस ने दावा किया कि इस पूरे मामले में दाऊद इब्राहिम की गैंग शामिल है। हालांकि, चंदीला को दिल्ली कोर्ट से राहत मिली और उन पर से मकोका हटाई गई। 

2016 में बीसीसीआई ने क्रिकेटर को भ्रष्टाचार के आरोप में दोषी पाया और आजीवन प्रतिबंध लगाया। 

बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा, चंदीला को आर्टिकल 2.1.1 के भीतर कदाचार और भ्रष्टाचार का दोषी माना जाता है; अनुच्छेद 2.1.2; अनुच्छेद 2.1.3; अनुच्छेद 2.1.4; अनुच्छेद 2.2.2; अनुच्छेद 2.2.3; बीसीसीआई एंटी करप्शन कोड का अनुच्छेद 2.4.1 और बोर्ड या उसके सहयोगियों की गतिविधियों के साथ किसी भी रूप में क्रिकेट खेलने या उसका प्रतिनिधित्व करने पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया है।

अंकित चव्हाण

sreesanth was not alone story of other two cricketers charged in spot fixing scandal
अंकित चव्हाण

मुंबई क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर पहचान बनाने वाले अंकित चव्हाण को रणजी ट्रॉफी से सुर्खियां मिलने लगी थीं। उन्होंने पंजाब के खिलाफ 9/23 लाजवाब गेंदबाजी स्पेल किया था। चव्हाण के लिए स्पॉट फिक्सिंग के आरोप बहुत बुरे समय पर आए। कुछ ही समय बाद उनकी शादी होनी थी।

कोर्ट से जमानत कराने के बाद चव्हाण ने शादी की, लेकिन मुंबई टीम के उनके अधिकांश दोस्त इस समारोह का हिस्सा नहीं बने। 

सितंबर 2013 में बीसीसीआई ने चव्हाण पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया। क्रिकेटर के खिलाफ सभी आरोप हटाने के बावजूद बीसीसीआई ने प्रतिबंध खत्म करने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed