फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sreesanth terms harbhajan as backstabber

भज्जी ने 'पीठ में छुरा भोंका', नहीं बताई सच्चाईः श्रीसंत

Fri, 12 Apr 2013 05:19 PM IST
पुणे/एजेंसी
पुणे/एजेंसी Updated Fri, 12 Apr 2013 05:19 PM IST
विज्ञापन
sreesanth terms harbhajan as backstabber

आईपीएल जितनी तेजी से लोकप्रिय हुआ लगभग उसी तेजी इसके साथ विवाद भी जुड़े। इस सीजन में गंभीर और कोहली के विवाद ने एक बार फिर पुरानी यादें ताजा कर दी हैं।

विज्ञापन


पहले सीजन में थप्पड़ कांड के मुख्य किरदार श्रीसंत ने गंभीर-कोहली विवाद के बाद अपनी भड़ास अपने ट्विटर पेज पर निकाली है।

श्रीसंत ने ट्विटर पर आईपीएल के पहले सीजन में उनके और हरभजन सिंह विवाद की सच्चाई बताई है।

श्रीसंत ने बताया कि मैं पूरी दुनिया को यह बताना चाहता हूं कि भज्जी ने मुझे कोई थप्पड़ नहीं मारा।

इसका खुलासा खुद भज्जी ने भी नहीं किया कि उन्होंने मुझे थप्पड़ नहीं मारा। मैं चाहता हूं वो वीडियो जारी हो और पूरी दुनिया सच्चाई जाने।

श्रीसंत ने बताया कि पूरा घटनाक्रम पहले से तैयार था। उन्होंने हरभजन सिंह को 'पीठ में छुरा घोंपने' वाला तक कह दिया।

श्रीसंत ने ट्विटर पर लिखा है कि मुझे कोई शिकायत नहीं है। लेकिन अब मैं ये चाहता हूं कि आप सब इस मामले में सच जानें। भज्जी ने मुझे चांटा नहीं मारा था।

वीडियो आपको सब कुछ दिखा देगा कि क्या हुआ था। सभी मुझ पर आरोप लगाते हैं कि मैं भावुक हो गया। कौन भावुक नहीं होता। जब आप ये जानते हो कि जिस व्यक्ति की आप पूजा करते हो वो पीठ में छुरा भोंकने वाला है।
विज्ञापन


केरल इस तेज गेंदबाज ने कहा कि उस मैच में भी मैंने वैसे ही खेला जैसा मैं अभी तक खेलता आया हूं लेकिन मुंबई इंडियंस के कप्तान होने के कारण भज्जी अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मैच का वीडियो आईपीएल के पास है और मैं चाहता हूं कि लोग इसे दोबारा देखें उस दौरान हम दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं हुआ जैसा बताया गया।

श्रीसंत ने कहा कि उस दौरान भज्जी नाराज थे और मैच के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी मिल रहे थे तो न तो भज्जी मुझे थप्पड मारना चाहते थे और न ही उन्होंने ऐसा कुछ किया।


यह बेहद निराशाजनक है कि पांच साल पहले हुई एक ऐसी घटना को अब भी उछाला जा रहा है जो कभी हुई ही नहीं।

उन्होंने कहा कि इस वाकये को गुजरे पांच साल हो चुके हैं और इसे भुलाकर मैं जीवन में आगे बढ गया लेकिन आज भी जब ऐसी चीजें दोबारा देखने को मिलती हैं तो वह आपको तकलीफ देती हैं।

इस घटना के बाद मैं शांत रहा लेकिन अब अगर ये सब बंद नहीं हुआ तो मैं खामोश नहीं रहूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed