{"_id":"15785978f3a22416a93d53f9915be65f","slug":"sreesanth-married-to-jaypur-princess","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिक्सिंग में फंसे श्रीसंत ने भुवनेश्वरी संग शुरू की 'दूसरी पारी'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फिक्सिंग में फंसे श्रीसंत ने भुवनेश्वरी संग शुरू की 'दूसरी पारी'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 12 Dec 2013 08:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पॉट फिक्सिंग के कारण क्रिकेट खेलने से प्रतिबंधित किए गए टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट गेंदबाज एस श्रीसंत ने अपनी दूसरी पारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट जगत के विवादित क्रिकेटरों में से एक श्रीसंत ने गुरुवार की सुबह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सात फेरे लिए।
इस तेज गेंदबाज ने आज केरल में गुरुवयूर श्रीकृष्ण मंदिर में भुवनेश्वरी कुमारी के साथ दाम्पत्य जीवन की शुरुआत की। भुवनेश्वरी जयपुर की एक राजघराने से ताल्लुक रखती हैं और वह पेशे से ज्वैलरी डिजाइनर हैं।
विज्ञापन
स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों में घिरे श्रीसंत ने गुरुवार सुबह सात बजकर 45 मिनट पर मंदिर में दुल्हन भुवनेश्वरी कुमारी उर्फ नयन को मंगलसूत्र पहनाया। इसके बाद दूल्हा और दुल्हन दोनों ने एक-दूसरे को तुलसी और फूलों से बनी मालाएं पहनाई।
विज्ञापन
इस सादे समारोह में केवल करीबी रिश्तेदारों ने शिरकत की। हालांकि इस शादी में बीसीसीआई को एक भी अधिकारी मौजूद नहीं था।
कुछ साल से जानते थे
शादी से पहले बुधवार की रात शहर के एक होटल में वैवाहिक कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में दोनों परिवार के लोग शामिल हुए। भुवनेश्वरी कुमारी और उनके परिजन आठ दिसंबर को ही राजस्थान से केरल पहुंच गए थे।
दोनों पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे जानते थे। भुवनेश्वरी कुमारी भी उस समय श्रीसंत के साथ थी जब वह स्पॉट फिक्सिंग के कारण जेल में थे। श्रीसंत को इस साल खत्म हुए आईपीएल-6 के बाद स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में 16 मई को गिरफ्तार कर लिया गया था।
वह अभी जमानत पर रिहा हैं। बीसीसीआई ने आईपीएल के 2013 के सत्र में श्रीसंत की स्पॉट फिक्सिंग में कथित भागीदारी के आरोप में इस क्रिकेटर पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था।
केरल में लोकप्रिय हैं श्रीसंत
सूत्रों के अनुसार विवाह के बाद नव दम्पति श्रीसंत के पैतृक शहर एर्नाकुलम में कोठमंगलम जाएगी। श्रीसंत 16 मई से 11 जून तक जेल में रहे।
श्रीसंत केरल के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर रहे हैं और वह इस प्रदेश के दूसरे ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्हें टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिला। अपनी तुनकमिजाज के लिए पहचाने जाने वाले श्रीसंत ने 27 टेस्ट (87 विकेट), 53 वनडे (75 विकेट) और 10 टी-20 (7 विकेट) खेले हैं।