{"_id":"b20bdda2-c112-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"sreesanth-life-in-delhi-police-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर चार दिन से श्रीसंत क्यों नहीं नहा रहे?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आखिर चार दिन से श्रीसंत क्यों नहीं नहा रहे?
राजीव कुमार/नई दिल्ली
Updated Mon, 20 May 2013 02:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाई प्रोफाइल लाइफ जीने वाले श्रीसंत की रात स्पेशल सेल के दफ्तर में बेचैनी में गुजर रही है। अक्सर एसी में सोने वाले श्रीसंत को रिकार्डतोड़ गर्मी में पंखे-कूलर की हवा सोने नहीं दे रही है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, गर्मी के मौसम में दो-तीन बार नहाने वाले खिलाड़ी ने चार दिन से नहाया नहीं है। पुलिस को उसने बताया है कि बाथरूम बहुत गंदा है, यहां नहीं नहा सकता।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक पहली रात श्रीसंत काफी डरा सहमा सा था और पुलिस के बताए तरीकों से रह रहा था। लेकिन दिन गुजरने के साथ-साथ गुस्सैल स्वभाव के श्रीसंत के नखरे भी दिखने लगे हैं।
विज्ञापन
उसे दिल्ली पुलिस के गिरफ्त में अब सब कुछ ठीक नहीं लग रहा है। पुलिस की माने तो सेल के कार्यालय में उसे नींद नहीं आ रही है। शानदार बेड पर सोने वाले श्रीसंत को यहां एक गद्दा मिला है। वह इसी पर बैठकर रात गुजार रहा है।
दिल्ली के बढ़ते तापमान में एसी नहीं होने से उसे गर्मी सता रही है। इसके बावजूद जब वह सोने की कोशिश करता है तो मच्छर उसकी नींद में खलल डाल रहे हैं।
आधिकारिक सूत्रों की माने तो जिस पानी को पीने के लिए दिल्ली की जनता संघर्षरत है, उस पानी को श्रीसंत मुंह से लगाने तक को तैयार नहीं है। वह खुद पीने के लिए एक विशेष कंपनी की पानी की बोतल मांग कर रहा है।
अभी जांच जारी है और पुलिस अदालत से रिमांड बढ़ाने की मांग भी कर सकती है। ऐसे में अधिकारियों को यह चिंता सताने लगी है कि श्रीसंत कब तक इन हालात में अपने को ढाल पाएगा।
गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने आईपीएल सीजन 6 में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में श्रीसंत समेत राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ियों को गिरफ्तार किया था।