{"_id":"6571faddd980e150280accdb","slug":"sreesanth-commented-on-gautam-gambhir-instagram-post-asked-are-you-bigger-than-the-supreme-court-2023-12-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sreesanth vs Gambhir: श्रीसंत ने गंभीर के पोस्ट पर निकाला गुस्सा, पूछा- क्या आप सुप्रीम कोर्ट से बड़े हैं?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sreesanth vs Gambhir: श्रीसंत ने गंभीर के पोस्ट पर निकाला गुस्सा, पूछा- क्या आप सुप्रीम कोर्ट से बड़े हैं?
Thu, 07 Dec 2023 10:33 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 07 Dec 2023 10:33 PM IST
सार
लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) मैच के दौरान दोनों में जमकर बहस हुई। गंभीर इंडिया कैपिटल्स के लिए खेल रहे थे जबकि श्रीसंत गुजरात जायंट्स का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। पूर्व तेज गेंदबाज ने बाद में दावा किया कि गौतम ने मैच के दौरान उन्हें 'फिक्सर' कहा था।
विज्ञापन
श्रीसंत और गौतम गंभीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर और पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) मैच के दौरान दोनों में जमकर बहस हुई। गंभीर इंडिया कैपिटल्स के लिए खेल रहे थे जबकि श्रीसंत गुजरात जायंट्स का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। पूर्व तेज गेंदबाज ने बाद में दावा किया कि गौतम ने मैच के दौरान उन्हें 'फिक्सर' कहा था। घटना के बाद गंभीर ने सोशल मीडिया पर अपनी एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की। इसमें वह मुस्कुरा रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''मुस्कुराइए! जब दुनिया में लोग सिर्फ ध्यान खींचने की कोशिश कर रहे हैं।'' अब श्रीसंत ने उनके पोस्ट पर डायरेक्ट कमेंट करके अपना गुस्सा निकाला।
श्रीसंत ने कमेंट में लिखा, ''आपने एक खिलाड़ी और एक भाई की सीमाओं को पार कर लिया है। आप लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। फिर भी हर क्रिकेटर के साथ विवादों में उलझे रहते हैं। आपके साथ क्या समस्या है? मैंने बस मुस्कुराया और देखा। आपने मुझे फिक्सर करार दिया? सच में? क्या आप सुप्रीम कोर्ट से ऊपर हैं? आपके पास इस तरह से बोलने और जो चाहे कहने का कोई अधिकार नहीं है। आपने मौखिक रूप से अंपायरों को भी गाली दी और फिर भी आप मुस्कुराने की बात करते हैं?''
मैं आपका सम्मान करता था: श्रीसंत
श्रीसंत ने आगे लिखा, ''आप अहंकारी हैं। आपके मन में समर्थन करने वालों के लिए किसी भी तरह का कोई सम्मान नहीं है। कल तक मैं हमेशा आपके और आपके परिवार के लिए सम्मान रखता था। आपने अपमानजनक फिक्सर शब्द का इस्तेमाल सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि सात या आठ बार किया। लगातार मुझे उकसाने की कोशिश की। जिस किसी ने भी मेरे साथ जो अनुभव किया है वह आपको कभी माफ नहीं करेगा। आप जानते हैं कि आपने जो कहा और किया वह गलत था। मुझे यकीन है कि भगवान भी आपको माफ नहीं करेंगे। भगवान सब कुछ देख रहा है।''

गौतम गंभीर
- फोटो : सोशल मीडिया
लीजेंड्स लीग क्रिकेट ने जारी किया बयान
लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) ने भी दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई बहस को लेकर एक बयान जारी किया और कहा कि वे आचार संहिता के उल्लंघन पर आंतरिक जांच करेंगे। एलएलसी ने कहा, "क्रिकेट जगत में जिस घटना की चर्चा हो रही है, वह आचार संहिता का उल्लंघन है और लीग की आचार संहिता और आचार समिति द्वारा बताए गए स्पष्ट नियमों का उल्लंघन करने वाले सभी लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। एलएलसी क्रिकेट और खेल भावना की भावना को बनाए रखने का प्रयास करता है और आचार संहिता के उल्लंघन पर आंतरिक जांच करेगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सहित मैदान के अंदर और बाहर होने वाले किसी भी कदाचार से सख्ती से निपटा जाएगा।"