IND Inning
25/0 (2.1 ov)
Target: 172
Abhishek Sharma 17(8)*
Sanju Samson 8 (5)
IND need 147 runs in 17.5 remaining overs
{"_id":"baa30d5a-c0b8-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"sreesanth-asked-police-to-call-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीसंत ने कहा था- मेरी पहुंच सीएम तक है","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीसंत ने कहा था- मेरी पहुंच सीएम तक है
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 20 May 2013 01:08 AM IST
विज्ञापन
पेसर एस श्रीसंत को जब दिल्ली पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया तो वह उखड़ गए थे और दावा किया था उनके बड़े राजनीतिक संपर्क हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा था कि केरल और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री मुझे जानते हैं। श्रीसंत ने अपना फोन पुलिस को देकर कहा था कि वह चाहे तो मुख्यमंत्रियों से बात कर ले। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मुंबई के कार्टर रोड के नजदीक श्रीसंत की कार को ओवर-टेक किया था और दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर ने उन्हें अपना आई-कार्ड दिखाया था।
विज्ञापन
पुलिस ने जब श्रीसंत से अपनी गाड़ी में बैठने को कहा तो वे तैयार नहीं हुए और बहस करने लगे। उनके साथ मराठी फिल्मों की एक हीरोइन भी थी।
श्रीसंत ने केरल और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों से अपनी पहचान की बात कह कर अपना रसूख दिखाने की कोशिश की।
उन्होंने बताया कि मेरे मोबाइल में उनके नंबर हैं और पुलिस चाहे तो बात कर ले। पुलिस ने उस वक्त श्रीसंत को नहीं बताया था कि उन्हें क्यों हिरासत में लिया जा रहा है।
विज्ञापन
इस बीच दिल्ली पुलिस ने अपनी जांच को आगे बढ़ाते हुए मुंबई, चंडीगढ़, कोलकाता और हैदराबाद के उन होटलों से सीसीटीवी फुटेज देने को कहा है, जहां आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार तीनों क्रिकेटर -श्रीसंत, अजीत चंदीला और अंकित चव्हाण- ठहरे थे।
जहां इन्होंने बुकीज से मुलाकात की थी। पुलिस अदालत से पकड़े गए 11 बुकीज समेत इन लोगों की आवाज के नमूने लेने की इजाजत भी मांगने की तैयारी कर रही है।