WI Inning
32/0 (2.1 ov)
Shai Hope 8(4)*
Jewel Andrew 18 (10)
IND elected to bowl
{"_id":"faffd46c-bec6-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"sreesanth-admits-his-fault-in-spot-fixing","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुझसे हो गई गलती, दोस्त ने फंसाया: श्रीसंत ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मुझसे हो गई गलती, दोस्त ने फंसाया: श्रीसंत
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 17 May 2013 01:52 PM IST
विज्ञापन
आईपीएल सीजन 6 में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने अपनी गलती स्वीकार की है और कहा है कि इस मामले में उन्हें उनके दोस्त ने फंसाया है।
विज्ञापन
अंग्रेजी अखबार द हिंदू में छपी खबर के अनुसार कोर्ट के बाहर मलयालम टीवी चैनल्स के संवाददाताओं से श्रीसंत ने कहा कि यह मेरी गलती है।
विज्ञापन
श्रीसंत, चंडीला और चौहान को गुरुवार को दिल्ली में साकेत कोर्ट के जज के घर पेश किया गया। जहां जज ने तीनों खिलाड़ियों को पांच दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया।
विज्ञापन
श्रीसंत-चंडीला को सप्लाई की गई थीं 'लड़कियां'
टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली पुलिस की पूछताछ में श्रीसंत ने कहा है कि उसके दोस्त बीजू ऊर्फ जीजू ने उसे फंसाया है।
चेन्नई में छापामारी
इस बीच आईपीएल में फिक्सिंग के संदर्भ में तमिलनाडु पुलिस ने शुक्रवार को चेन्नई में कई जगहों पर छापा मारा है।
क्राइम ब्रांच सीआईडी सूत्रों के अनुसार शहर में कई जगहों पर छापेमारी जा रही हैं लेकिन उन्होंने इसका विवरण देने से इंकार कर दिया।
संसद की तुलना आईपीएल से
पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने संसद की तुलना आईपीएल से की है। उन्होंने ट्विटर पर कहा है कि कई घपलों और घोटालों के बाद जब संसद पवित्र है तो फिर आईपीएल को पाप लीग क्यों कहा जा रहा है।
बीसीसीआई की आपात बैठक
आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग से हैरान बीसीसीआई ने इस पूरे मामले पर चर्चा के लिए 19 मई को चेन्नई में आपात बैठक बुलाई है।
गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने बुधवार देर रात आईपीएल सीजन 6 में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ियों एस श्रीसंत, अजित चंडीला और अंकित चौहान को मुंबई से गिरफ्तार किया था।