WI Inning
26/1 (3.3 ov)
Target: 224
Shimron Hetmyer 17(10)*
Kamil Pooran 1 (6)
WI need 198 runs in 16.3 remaining overs
{"_id":"d68eec32-c914-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"spot-fixing-finally-dhoni-breaks-silence","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जब देश में नहीं बोला तो यहां क्यों बोलूंगा'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'जब देश में नहीं बोला तो यहां क्यों बोलूंगा'
बर्मिंघम
Updated Thu, 30 May 2013 07:50 PM IST
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इंग्लैंड के बर्मिंघम पहुंचे टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। लेकिन फिक्सिंग पर धोनी का कहना है कि मैं जब देश में नहीं बोला तो यहां क्यों बोलूंगा।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, उन्होंने शरद पवार के बयान को भी सिरे से खारिज कर दिया।
धोनी ने प्रेसवार्ता के दौरान अलग-अलग सवालों के जवाब में कहा, 'स्पॉट फिक्सिंग के पूरे विवाद से क्रिकेट की साख नहीं गिरी है। इसके अलावा, मैं स्पॉट फिक्सिंग से जुड़े किसी सवाल का जवाब नहीं देना चाहता हूं। सही समय आने पर जरूर बोलूंगा।' स्पॉट फिक्सिंग पर जब एक पत्रकार ने उनसे सवाल किया तो उनका जवाब था कि मैं जब देश में नहीं बोला तो यहां क्यों बोलूंगा।
विज्ञापन
बुधवार को पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष शरद पवार ने श्रीनिवासन मामले पर बोलते हुए कहा था कि स्पॉट फिक्सिंग के पूरे मामले से आईपीएल की साख गिरी है। उन्होंने यह भी दावा किया था कि उनके राज में ऐसा कभी नहीं होता।
विज्ञापन
सभी क्रिकेटर एक जैसे नहीं होते
धोनी ने कहा, 'फिलहाल हम चैंपियंस ट्रॉफी पर ध्यान दे रहे हैं क्योंकि यह टूर्नामेंट हमारे लिए बेहद अहम है। प्लीज मुझसे आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग को लेकर कोई सवाल मत कीजिए। मैं इस पूरे मामले से खुद को अलग रखना चाहता हूं।'
उन्होंने कहा कि कुछ खिलाड़ी दूसरों की तुलना में दिमागी रूप से कमजारे होते हैं और सभी क्रिकेटरों को एक पैमाने से नहीं आंका जा सकता।
पवार ने की थी श्रीनिवासन की मदद!
इस दौरान, सीएनएन आईबीएन के हवाले से खबर है कि खुद शरद पवार ने 2008 में श्रीनिवासन को आईपीएल की टीम दिलाने के लिए नियमों से छेड़खानी की थी।
पढ़ें: पवार बोले, आईपीएल के सारे मैचों की जांच करे गृह मंत्रालय
अंग्रजी चैनल ने कुछ दस्तावेजों का हवाला देते हुए दावा किया है कि तत्कालीन बीसीसीआई चीफ शरद पवार ने एक खास पत्र लिखकर एन श्रीनिवासन को आईपीएल में बोली लगाने की मंजूदी दिलवाई थी।
इसके लिए नियमों में भारी फेरबदल भी किए गए थे।