फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   spot fixing : cfsl to collect voice samples from players, bookies

चंदीला के रिश्तेदार के घर से मिले 20 लाख

Mon, 20 May 2013 07:50 PM IST
पलवल/ब्यूरो
पलवल/ब्यूरो Updated Mon, 20 May 2013 07:50 PM IST
विज्ञापन
spot fixing : cfsl to collect voice samples from players, bookies

आईपीएल-6 में स्पॉट फिक्सिंग के तार हरियाणा के पलवल तक पहुंच गए हैं। रविवार रात फिक्सिंग को लेकर दिल्ली पुलिस ने पलवल में अजीत चंदीला की बुआ के घर छापा मारा।

विज्ञापन


पुलिस ने लगभग बीस लाख रुपये की राशि रिकवर की है। यह भी पता चला है कि दिल्ली पुलिस अजीत चंदीला के भाई विनोद फागना को भी अपने साथ ले गई है।

एसपी जगत सिंह चौधरी ने छापे के विषय में अनभिज्ञता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि इस विषय में दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी है और न ही उनसे कोई मदद ली है। पुलिस सूत्रों से छापे की जानकारी मिली है।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी अजीत चंदीला की बुआ धर्मवती गांव बहरौला निवासी हैं। जबकि अजीत चंदीला की दूसरी बुआ शीला की शादी गांव असावटा निवासी सुखबीर के साथ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मवती के बेटे विनोद फागना, संजय फागना और महेश फागना के आवास पर रविवार रात पुलिस ने छापा मारा। संजय फागना की पत्नी शशी फागना नगर परिषद की पार्षद हैं।

क्रिकेटर अजीत चंदीला की बुआ के बेटे संजय फागना ने छापे के बारे में न तो इंकार किया है और न ही इसकी पुष्टि की है। वे छापे की सूचना के विषय में जानकारी देने में टालमटोल करते रहे।

उल्लेखनीय है कि 16 मई को दिल्ली की स्पेशल क्राइम ब्रांच ने मुंबई से राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों श्रीसंत, अजीत चंदीला और अंकित चव्हाण को स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था।

तीनों खिलाड़ियों की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल क्राइम ब्रांच ने 18 मई को चंदीला के बडौली स्थित आवास पर छापा मारा था। जबकि 19 मई की रात को चंदीला की बुआ के बेटे के घर छापा मारा। अजीत चंदीला की बुआ धर्मवती के तीन बेटों (विनोद, संजय, महेश) में से विनोद को दिल्ली पुलिस ने छापे के दौरान हिरासत में लिया। रात के समय दिल्ली पुलिस ने जब छापा मारा उस समय विनोद घर पर था।

जानकारी यह भी मिली है कि 16 मई को जिस समय अजीत चंदीला को गिरफ्तार किया गया था, उसके बाद ही चंदीला के परिवार के लोगों ने भारी मात्रा में नकदी को विनोद और संजय के घर पर रखवा दिया था। बताया गया कि अजीत चंदीला के परिजनों ने जो राशि विनोद और संजय फागना के घर में रखी थी, उसमें से दिल्ली पुलिस ने 20 लाख रुपये बरामद किए हैं।


सूत्रों का कहना है कि दिल्ली पुलिस विनोद को हिरासत में ले गई है, लेकिन उनके छोटे भाई संजय फागना ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और उनकी अपने भाई से बात नहीं हो पा रही है। संजय फागना ने बताया कि घरवालों ने बताया है कि उनका भाई विनोद फरीदाबाद गया  है। विनोद का मोबाइल स्विच ऑफ है। संजय का यह भी कहना है कि वे रविवार रात को घर पर नहीं थे। किसी रिश्तेदारी के पास गए हुए थे। स्थानीय पुलिस का कहना है कि इस छापे के विषय में उन्हें किसी प्रकार की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed