{"_id":"63b073defd962e5b112aa86a","slug":"sports-and-cricket-calendar-2023-india-team-has-chance-to-win-world-cup-in-cricket-and-hockey","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sports Calendar 2023: भारत के पास हॉकी में 48, तो क्रिकेट में 12 साल बाद विश्व चैंपियन बनने का रहेगा मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sports Calendar 2023: भारत के पास हॉकी में 48, तो क्रिकेट में 12 साल बाद विश्व चैंपियन बनने का रहेगा मौका
Mon, 02 Jan 2023 11:56 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:56 PM IST
सार
हाॅकी खिलाड़ी 48 और क्रिकेटर 12 वर्ष बाद देश को फिर से विश्व चैंपियन बनाना चाहेंगे। इसके अलावा एशियन गेम्स सहित अन्य महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय खिलाड़ी 2024 ओलंपिक के लिए कोटा भी हासिल करना चाहेंगे।
विज्ञापन
विस्तार
नया साल भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतियों और अवसरों से भरा रहेगा। भारत इस साल हॉकी, क्रिकेट और शूटिंग विश्व कप के साथ विश्व महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। साल के पहले महीने की शुरुआत हॉकी विश्व कप से होगी, तो वर्ष के अंतिम महीनों में भारत में क्रिकेट का खुमार चढ़ा रहेगा। 12 अक्तूबर से 26 नवंबर तक डेढ़ महीने क्रिकेट का बोलबाला रहेगा।
हाॅकी खिलाड़ी 48 और क्रिकेटर 12 वर्ष बाद देश को फिर से विश्व चैंपियन बनाना चाहेंगे। इसके अलावा एशियन गेम्स सहित अन्य महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय खिलाड़ी 2024 ओलंपिक के लिए कोटा भी हासिल करना चाहेंगे।
विज्ञापन
हाॅकी खिलाड़ी 48 और क्रिकेटर 12 वर्ष बाद देश को फिर से विश्व चैंपियन बनाना चाहेंगे। इसके अलावा एशियन गेम्स सहित अन्य महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय खिलाड़ी 2024 ओलंपिक के लिए कोटा भी हासिल करना चाहेंगे।
विज्ञापन
हरमनप्रीत की टीम भरेगी हुंकार
टोक्यो ओलंपिक में चार दशक बाद पदक जीतकर हॉकी खिलाड़ियों ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि भारतीय हॉकी की कला फिर से लौट आई है। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने रजत पदक जीता था। इस बार भारत की मेजबानी में 13 से 29 जनवरी तक ओडिशा के भुवनेश्वर और राउरकेला में हॉकी विश्व कप होगा। भारत ने हॉकी विश्व कप में अंतिम बार 1975 में स्वर्ण पदक जीता था। स्टार ड्रैगफ्लिकर हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में 48 वर्ष से विश्व कप में चले आ रहे पदक के सूखे को भारतीय टीम खत्म करना चाहेगी।
टीम रोहित की नजरें वनडे विश्व कप और टेस्ट चैंपियनशिप पर
भारत में पिछली बार 2011 में क्रिकेट विश्व कप हुआ था, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम विश्व विजेता बनी थी। पिछले वर्ष प्रयोगों के दौर से गुजरती रही रोहित शर्मा की टीम अपनी गलतियों से सीखे लेते हुए 10 वर्ष बाद फिर से कोई आईसीसी की ट्रॉफी उठाने के लिए पूरा जोर लगाएगी।
भारत ने अंतिम बार 2013 में आईसीसी चैंपियनशिप जीती थी। इसके अलावा टीम रोहित लगातार दूसरे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए फरवरी-मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम को हराना चाहेगी।
भारत ने अंतिम बार 2013 में आईसीसी चैंपियनशिप जीती थी। इसके अलावा टीम रोहित लगातार दूसरे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए फरवरी-मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम को हराना चाहेगी।
निकहत की अगुआई में रिंग में बरसेंगे मुक्के
दिल्ली 15 से 31 मार्च तक महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप की मेजबानी करेगी। मौजूदा विश्व चैंपियन और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण विजेता निकहत जरीन अपना खिताब बचाना चाहेंगी। साथ ही टोक्यो ओलंपिक की पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन, राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण विजेता नीतू घणघस, राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य विजेता और सेना में शामिल होने वाली पहली महिला मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया के अलावा अन्य खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
लगातार तीसरे वर्ष भारतीयों को सिर ऊंचा करने का अवसर देगा नीरज का भाला
भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा अपने भाले से लगातार तीसरे वर्ष भारतीयों को सिर ऊंचा करने का अवसर देंगे। 2021 में टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण जीतने के बाद नीरज ने 2022 में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत और डायमंड लीग फाइनल्स में स्वर्ण पदक जीता था। ऐसा करने वाल नीरज पहले भारतीय बने। नीरज इस वर्ष 19 से 27 अगस्त तक बुडापेस्ट हंगरी में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपने पदक के रंग को सुनहरा करना चाहेंगे। वहीं, एशियाई खेलों में वह फिर से स्वर्ण पदक जीतना चाहेंगे।
एशियाई खेलों में जकार्ता से आगे निकलने चुनौती
कोरोना संक्रमण की वजह से एक वर्ष आगे खिसके एशियाई खेल चीन के हांगझोऊ में 23 सितंबर से 8 अक्तूबर तक होंगे। 2018 जकार्ता में हुए एशियाई खेलों में भारत ने 16 स्वर्ण, 23 रजत और 31 कांस्य सहित कुल 70 पदक जीते थे। पिछले वर्ष भारतीय खिलाड़ियों ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भी शानदार प्रदर्शन किया था, जिसमें 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य कुल 61 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया था। एशियाई खेलों में कुश्ती, एथलेटिक्स, हॉकी, शूटिंग, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, कबड्डी आदि खेलों में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
भोपाल में निशाने पर रहेगा पेरिस ओलंपिक का कोटा
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 20 मार्च से शूटिंग विश्व कप का आयोजन होगा। यह विश्वकप पेरिस ओलंपिक के लिए कोटा हासिल करने के लिए महत्वपूर्ण होगा। इसलिए भारतीय निशानेबाज पदक जीतकर पेरिस ओलंपिक के लिए कोटा हासिल करना चाहेंगे।
इन टूर्नामेंटों पर भी रहेगी नजर
- 17 से 22 जनवरी तक दिल्ली में इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट होगा। इस बार इंडिया ओपन को सुपर 500 से सुपर 750 श्रेणी में लाया गया है।
- 14 से 29 जनवरी तक दक्षिण अफ्रीका में अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप है। इसमें शेफाली वर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम से अच्छे प्रदर्शन की आस रहेगी।
- 10 से 26 फरवरी तक दक्षिण अफ्रीका में महिला टी-20 विश्व कप होगा। 2020 के उपविजेता भारतीय टीम पहली बार विश्व खिताब जीतने के लिए दम लगाएगी।
- 28 मार्च से 2 अप्रैल तक भारत की मेजबानी में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप होगी। इसके अलावा 16 से 24 सितंबर तक बेलग्राद सर्बिया में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, रवि दहिया की अगुआई में भारत पहलवान पदक जीतने के साथ ही ओलंपिक कोटा हासिल करना चाहेंगे।
- 16 जून से 16 जुलाई तक कतर में फुटबाल एशिया कप होगा। इसमें सुनील छेत्री की अगुआई में भारतीय टीम से ऐतिहासिक प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।