{"_id":"670295cad9eb80b0570869da","slug":"spinner-varun-chakravarthy-return-for-indian-t20-jersey-after-three-years-against-bangladesh-long-gap-ends-2024-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND Vs BAN: तीन साल बाद भारतीय जर्सी में उतरे वरुण चक्रवर्ती, इतने टी20 मैचों के बाद मिला खेलने का मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND Vs BAN: तीन साल बाद भारतीय जर्सी में उतरे वरुण चक्रवर्ती, इतने टी20 मैचों के बाद मिला खेलने का मौका
Sun, 06 Oct 2024 07:21 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 06 Oct 2024 07:21 PM IST
सार
वरुण ने लगातार दो आईपीएल सीजन में प्रभावित किया था। उन्होंने 2023 सीजन में 14 मैचों में 20 विकेट लिए थे, जबकि 2024 में 15 मैचों में 21 विकेट झटके थे।
विज्ञापन
वरुण चक्रवर्ती
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को बांग्लादेश के खिलाफ ग्वालियर में खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। वरुण की तीन साल बाद भारतीय टी20 टीम में वापसी हुई थी और अब लंबे अंतराल के बाद वह भारतीय जर्सी में उतरे। वरुण ने लगातार दो आईपीएल सीजन में प्रभावित किया था। उन्होंने 2023 सीजन में 14 मैचों में 20 विकेट लिए थे, जबकि 2024 में 15 मैचों में 21 विकेट झटके थे।
विज्ञापन
वरुण 86 मैचों के बाद खेलने उतरे
वरुण चक्रवर्ती लंबे अंतराल के बाद खेलने उतरे हैं। वरुण ने भारत के लिए अंतिम मुकाबला 2021 में खेला था। इस तरह वह खलील अहमद के बाद दूसरे ऐसे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा लंबे अंतराल के बाद टी20 मुकाबला खेला है। वरुण की 86 टी20 मैचों बाद भारतीय टीम में वापसी हुई है, जबकि इस मामले में खलील अहमद पहले स्थान पर हैं जिन्होंने इस साल भारत के लिए टी20 खेलने से पहले अंतिम बार 2019 में खेल के छोटे प्रारूप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। खलील की 104 मैचों बाद टीम में वापसी हुई थी।

खलील और वरुण की तरह संजू सैमसन और शिवम दुबे भी लंबे गैप के बाद भारत के लिए टी20 खेल चुके हैं। संजू ने 2020 में 73 मैचों के अंतराल के बाद भारतीय टीम में वापसी की थी, जबकि शिवम दुबे को 2023 में 70 मैचों के बाद खेलने का मौका मिला था। वरुण को रवि बिश्नोई की जगह मौका दिया गया है, जिन्हें इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया। वरुण के पास इस अवसर को भुनाने का अच्छा रहेगा।
मयंक-नीतीश का डेब्यू
भारत ने इस मुकाबले के लिए दो नए चेहरों को मौका दिया है। तेज गेंदबाज मयंक यादव और ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले के लिए प्लइंग-11 में जगह बनाने में सफल रहे हैं। मयंक ने इस साल आईपीएल में लखनऊ सुपरजाएंट्स के लिए खेलते हुए काफी प्रभावित किया था, जबकि नीतीश ने भी इस टूर्नामेंट में अपना लोहा मनवाया था।

भारत ने बांग्लादेश को दिए शुरुआती झटके
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने बांग्लादेश को शुरुआती झटके दिए। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भारत को दो सफलता दिलाई। अर्शदीप सिंह ने लिटन दास को पहले ही ओवर में आउट कर भारत को शुरुआती सफलता दिलाई। इसके बाद अगले ही ओवर में अर्शदीप ने परवेज हुसैन इमोन को बोल्ड किया।