{"_id":"6a3166b61ee19b8ab305f0b6","slug":"spin-bowling-coach-sairaj-bahutule-says-rohit-sharma-presence-in-indian-odi-team-very-important-2026-06-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AFG: बहुतुले ने भारतीय वनडे टीम में रोहित की उपस्थिति को बताया महत्वपूर्ण, नेट्स पर जमकर बहाया पसीना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AFG: बहुतुले ने भारतीय वनडे टीम में रोहित की उपस्थिति को बताया महत्वपूर्ण, नेट्स पर जमकर बहाया पसीना
Tue, 16 Jun 2026 08:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 16 Jun 2026 08:37 PM IST
सार
भारत और अफगानिस्तान के बीच बुधवार को दूसरा वनडे मैच खेला जाना है। इससे पहले टीम के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने कहा है कि रोहित शर्मा का टीम में होना काफी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : PTI
विस्तार
भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने मंगलवार को कहा कि रोहित शर्मा भारतीय वनडे टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं और इसका कारण सिर्फ बल्लेबाजी नहीं बल्कि उनकी नेतृत्वक्षमता और अनुभव भी है जिसका कप्तान शुभमन गिल पर अच्छा असर पड़ता है। पिछले साल रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से ही वनडे प्रारूप में रोहित का भविष्य और 2027 विश्व कप के लिए उनकी तैयारी चर्चा का विषय रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
रोहित का अच्छा नहीं रहा है प्रदर्शन
इस प्रारूप में रोहित का प्रदर्शन हाल के दिनों में अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने अपनी पिछली चार वनडे पारियों में सिर्फ 77 रन बनाए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले बहुतुले ने संवाददाताओं से कहा, रोहित शर्मा एक अनुभवी खिलाड़ी हैं, वह एक चैंपियन क्रिकेटर हैं। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने अनुभव से टीम को फायदा पहुंचाते हैं – ना सिर्फ बल्लेबाजी के मामले में बल्कि उनकी नेतृत्वक्षमता का असर भी सभी खिलाड़ियों और शुभमन पर पड़ता है।

बहुतुले बोले- लगातार बेहतर करने का जज्बा कम नहीं हुआ
बहुतुले ने कहा कि इतनी उपलब्धियों के बावजूद खेल के प्रति रोहित की समझ और लगातार बेहतर करने का जज्बा कम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, टीम में उनका होना निश्चित रूप से बेहद महत्वपूर्ण है। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो हर मैच को समझते हैं और जानते हैं कि उनसे और टीम से क्या उम्मीद की जाती है। मुझे लगता है कि वह हर मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और जिस तरह से मेहनत कर रहे हैं, ऐसा लगता है जैसे उन्होंने अभी-अभी खेलना शुरू किया हो।
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में जल्दी आउट होने वाले रोहित ने दूसरे मैच से एक दिन पहले यहां नेट्स में जमकर अभ्यास किया। भारत और अफगानिस्तान के बीच बुधवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है।