फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Speculation of Sachin Tendulkar being next BCCI President unfounded, says India legends firm know details

Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने की अटकलें तेज, दिग्गज ने जारी किया बयान

Thu, 11 Sep 2025 07:21 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 11 Sep 2025 07:21 PM IST
सार

सचिन की कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'हमारे संज्ञान में आया है कि सचिन तेंदुलकर के नाम पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष पद के लिए विचार किए जाने या नामांकित किए जाने के बारे में कुछ खबरें और अफवाहें फैल रही हैं। हम स्पष्ट रूप से कहना चाहते हैं कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है।'

विज्ञापन
Speculation of Sachin Tendulkar being next BCCI President unfounded, says India legends firm know details
सचिन तेंदुलकर - फोटो : ANI

विस्तार

दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर ने गुरुवार को इन अटकलों को खारिज कर दिया कि वह भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) का अगला अध्यक्ष बनने की दौड़ में हैं। उनकी प्रबंधन फर्म ने ऐसी सभी बातों को निराधार बताया। तेंदुलकर की प्रबंधन फर्म ने उनकी ओर से बयान जारी कर इन अटकलों पर विराम लगा दिया है कि वह रोजर बिन्नी के संभावित उत्तराधिकारी हो सकते हैं। बिन्नी का कार्यकाल जुलाई में उनके 70 वर्ष के होने पर समाप्त हो गया था।
विज्ञापन

सचिन की फर्म ने किया अफवाहों का खंडन
कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'हमारे संज्ञान में आया है कि सचिन तेंदुलकर के नाम पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष पद के लिए विचार किए जाने या नामांकित किए जाने के बारे में कुछ खबरें और अफवाहें फैल रही हैं। हम स्पष्ट रूप से कहना चाहते हैं कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। हम सभी संबंधित पक्षों से अनुरोध करते हैं कि वे निराधार अटकलों पर ध्यान नहीं दें।'
विज्ञापन
विज्ञापन

28 सितंबर को होगी बीसीसीआई की आम वार्षिक बैठक
दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड को 28 सितंबर को अपनी वार्षिक आम बैठक में चुनाव कराने हैं। बिन्नी को अक्तूबर 2022 में बीसीसीआई अध्यक्ष नियुक्त किया गया था और बोर्ड के संविधान में इस पद के लिए 70 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित है। बीसीसीआई लोकपाल और आचरण अधिकारी की नियुक्ति भी वार्षिक आम बैठक के दौरान की जाएगी जबकि आईसीसी में बोर्ड के प्रतिनिधि की भी नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed