फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Special Story on Don Bradman S 107th Birthday

गेल या अफरीदी ने नहीं, ब्रेडमैन ने ठोंके थे महज 22 गेंदों में शतक

Fri, 28 Aug 2015 08:52 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 28 Aug 2015 08:52 AM IST
विज्ञापन
Special Story on Don Bradman S 107th Birthday

क्रिकेट जगत में डॉन के रूप में जाने वाले ऑस्ट्रेलिया के डोनाल्ड जॉर्ज ब्रेडमैन का आज 107वां जन्मदिन है। वे दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में रहे और उन्हें गेंद डालने में उस जमाने के गेंदबाज डरते रहे होंगे।

विज्ञापन


ब्रेडमैन ने अपने करियर में महज 52 टेस्ट मैच खेले जिसमें 6996 रन बनाए थे। उनकी बल्लेबाजी का औसत 99.94 है जो आज भी दुनिया में किसी भी बल्लेबाज का सर्वश्रेष्ठ औसत है।
विज्ञापन


उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी कमाल दिखाया। डॉन ने 256 प्रथम श्रेणी मैचों से कुल 669 पारियों में 50 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने शतकों का दोहरा शतक भी लगाया। उन्होंने इस दौरना 211 शतक लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन रहा 452 रनों की पारी का। चार सौ से ज्यादा का स्कोर करने के बाद भी वह नाबाद रहे। 669 पारियों के दौरान 107 बार नाबाद भी रहे।

आप शायद यह नहीं जानते होंगे कि वह एक बेहतरीन बल्लेबाज होने के साथ-साथ विस्फोटक बल्लेबाज भी थे। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग, क्रिस गेल, शाहिद अफरीदी और ब्रैंडन मैकुलम जैसे आतिशी बल्लेबाजों से 50-60 साल पहले ही धुंआधार शतक ठोंक दिया था। आप जानना चाहेंगे कि उन्होंने कितने गेंदों में शतक जमाया था?

ऐसी आतिशी पारी कि ब्रेडमैन ने पहले ही ओवर में बटोरे थे 33 रन

Special Story on Don Bradman S 107th Birthday

डॉन ब्रेडमैन के जमाने में क्रिकेट मैच में एक ओवर आठ गेंदों का होता था और उन्होंने एक शतक सिर्फ 22 गेंदों में बनाया था। वह मैच ब्लैकहीथ इलेवन और लिथगो इलेवन के बीच ब्लैकहीथ शहर में खेला गया था।

इस मैच का आयोजन ब्लैकहीथ विकेट की शुरुआत के अवसर पर किया गया था। इस मैच के लिए ब्रेडमैन और उनके न्यूसाउथ वेल्स जोड़ीदार आस्कर वेंडेल बिल ब्लैकहीथ टीम के लिए अतिथि के रूप में खेले थे।

ब्रेडमैन ने पहले ओवर में आठ गेंदों में 6,6,4,2,4,4,6,1 के स्कोर से कुल 33 रन बटोरे थे जबकि दूसरे ओवर की स्ट्राइक फिर ब्रेडमैन के पास थी। इस ओवर में उन्होंने 6,4,4,6,6,4,6,4 के स्कोर से कुल 40 रन बटोरे यानी 16 गेंदों में ब्रेडमैन 73 रन बना चुके थे।

तीसरे ओवर की शुरुआत में बिल ने पहली गेंद पर एक रन लिया। ब्रेडमैन ने लगातार दो छक्के और फिर अगली गेंद पर एक रन लिया। बिल ने अगली गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक ब्रेडमैन को सौंप दी। ब्रेडमैन ने अंतिम तीन गेंदों पर चौका, चौका और छक्का लगाया।

इस ओवर में 29 रन पड़े, जिसमें 27 रन ब्रेडमैन के बल्ले से निकले। ब्रेडमैन ने इस तरह 22 गेंदों में शतक जड़ डाला, जिसमें उन्होंने 10 छक्के और 9 चौके लगाए। उन्होंने इस मैच में कुल 256 रन की पारी खेली थी, जिसमें 14 छक्के और 29 चौके लगे थे।

ब्रेडमैन ने सिर्फ 4 देशों के खिलाफ ही खेला था टेस्ट मैच

Special Story on Don Bradman S 107th Birthday

अपनी धाकड़ बल्‍लेबाजी से विपक्षी गेंदबाजों को परेशान करने वाले डॉन ब्रेडमैन ने सिर्फ चार देशों के खिलाफ ही टेस्ट मैच खेला। भारत के अलावा इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्ट इंडीज के गेंदबाजों ने ही उनकी बल्‍लेबाजी का सामना किया था।

उन्होंने अपने घर में ही भारत के खिलाफ भी 5 टेस्ट मैच खेले और 715 रन बनाए। टीम इंडिया के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 201 रन है। उनके बल्‍ले से इन 5 मैचों से 4 शतक और एक अर्धशतक निकले हैं। हालांकि ब्रेडमैन ने कभी भी भारत का दौरा नहीं किया।

दाएं हाथ के बल्लेबाज डॉन ब्रेडमैन को एक महान बल्‍लेबाज के रूप में जाना जाता है। लेकिन उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में यदाकदा गेंदबाजी भी की है। उन्होंने टेस्ट ‌में कुल 160 बॉलें डाली और दो सफलता भी हासिल की।

टेस्ट क्रिकेट में उनकी बल्‍लेबाजी का औसत 99.94 है। 20 साल के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में वह महज 52 टेस्ट मैच खेल सके। ऐसा दूसरा विश्‍व युद्ध शुरू हो जाने के कारण हुआ जिस कारण छह साल वह टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल सके।

ब्रेडमैन आज से सात-आठ दशक से पहले ही तेज बल्‍लेबाजी के लिए जाने जाते थे। सातवें नंबर पर बल्‍लेबाजी करने आए ब्रेडमैन ने 1936-37 में 270 रनों की पारी खेली थी जो आज भी वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

उनके नाम एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड आज भी दर्ज है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 5028 रन बनाए हैं।

92 साल की उम्र में उनका 25 फरवरी, 2001 में निधन हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed