फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Special boy running by knees and hands, Video goes viral on social media

घुटनों और हाथों के सहारे रन दौड़ते दिव्यांग बच्चे का Video वायरल

Fri, 27 Dec 2019 07:52 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 27 Dec 2019 07:52 PM IST
विज्ञापन
Special boy running by knees and hands, Video goes viral on social media
दिव्यांग क्रिकेटर - फोटो : ट्विटर

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक दिव्यांग बच्चा घुटने और हाथों के बल घिसटते हुए दौड़ पूरी करते दिख रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर सुधा रेमन ने। सुधा रेमन ने इस वीडियो के साथ लिखा, 'नि:शब्द हूं। यह वीडियो उन सभी लोगों के लिए देखने लायक है, जो क्रिकेट पसंद करते हैं और उन लोगों के लिए भी जो इसे पसंद नहीं करते हैं। इसे FB पर देखा और इस बालक के बारे में जानने को बेताब हूं।'

विज्ञापन


विज्ञापन

वीडियो ने मचाई धूम

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में स्कूली बच्चे कड़ी धूप में क्रिकेट खेल रहे हैं। स्ट्राइक पर मौजूद यह दिव्यांग पहले शॉट मारता है और फिर घुटनों और हाथों के बल एक रन पूरा भी कर लेता है। इतना ही नहीं इसके बाद अगली गेंद पर नॉन स्ट्राइक एंड से स्ट्राइक एंड तक रन भी पूरा करता है।

अबतक सोशल मीडिया पर  इस वीडियो को करोड़ों लोग देख चुके हैं। सुधा रामेन के ट्वीट पर खबर लिखे जाने तक 1.7 हजार रीट्वीट, 4.5 हजार कमेंट्स आ चुके हैं। हर कोई इस बच्चे के जज्बे को सलाम कर रहा है। एक यूजर ने तो बच्चे की आर्थिक मदद की भी पेशकश कर डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed