{"_id":"5d4846908ebc3e6d0a3e030e","slug":"south-african-pacer-dale-steyn-retired-from-test-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण अफ्रीका के तूफानी गेंदबाज डेल स्टेन ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दक्षिण अफ्रीका के तूफानी गेंदबाज डेल स्टेन ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास
Mon, 05 Aug 2019 09:17 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 05 Aug 2019 09:17 PM IST
सार
- दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वाधिक टेस्ट विकेट चटकाने वाले स्टेन का संन्यास
- 'स्टेनगन' के नाम से मशहूर खिलाड़ी ने 93 टेस्ट में चटकाए 439 विकेट
- फरवरी 2019 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था अपना आखिरी टेस्ट मैच
- 9 टेस्ट खेलने वाले देशों के खिलाफ एक पारी में 5 विकेट लेने वाले दुनिया के इकलौते पेसर
विज्ञापन
डेल स्टेन
- फोटो : File
विस्तार
लंबे समय से चोटिल होकर मैदान से बाहर चल रहे दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। सोमवार को क्रिकेट के सबसे पुराने फॉर्मेट से अलविदा कहते हुए स्टेन ने इसकी जानकारी दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट एसोसिएशन को दी। हालांकि स्टेन वन-डे और टी-20 क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे।
विज्ञापन
36 वर्षीय स्टेन दक्षिण अफ्रीका के सबसे सफल गेंदबाज हैं। 16 साल तक अपने देश के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले इस खिलाड़ी ने 93 टेस्ट में 438 विकेट चटकाए। इंग्लैंड के खिलाफ पोर्ट एलिजाबेथ में दिसंबर 2004 को डेब्यू करने वाले 'स्टेनगन' ने अपना आखिरी टेस्ट मैच (फरवरी 2019 बनाम श्रीलंका) भी उसी जगह खेला।
विज्ञापन
विश्व कप 2019 में दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। इसका एक कारण डेल स्टेन भी थे। जो कंधे की चोट की वजह से बिना एक भी मैच खेले टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे आईपीएल 2019 में भी स्टेन सिर्फ 2 ही मैच खेल पाए थे, जहां उन्होंने विराट कोहली की अगुवाई वाली आरसीबी के लिए चार विकेट भी चटकाए थे।
विज्ञापन
पिछले कुछ समय में दक्षिण अफ्रीका के दो दिग्गज खिलाड़ियों ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया। 2018 में एबी डीविलियर्स ने खेल को अलविदा कहा था तो अब स्टेन ने भी टेस्ट क्रिकेट को बाय-बाय कह दिया। 36 साल के स्टेन ने 2016 में कंधे की सर्जरी कराई थी, लेकिन यह भी उन्हें पूरी तरह से ठीक नहीं कर पाई।
स्टेन को रविवार को ही दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट के 'स्ट्रीटवाइस अवार्ड' से नवाजा गया था। स्टेन ने क्रिकेट साउथ अफ्रीका को भेजे खत में लिखा, 'आज मैं क्रिकेट के उस फॉर्मेट से अलग हो रहा हूं जिससे सबसे ज्यादा प्यार किया। मेरा मानना है कि टेस्ट क्रिकेट खेल का बेहतरीन वर्जन है। आपकी मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक तौर पर परीक्षा लेता है। दोबारा टेस्ट न खेल पाने के बारे में सोचकर ही बुरा लगता है, लेकिन कभी न खेल पाना ज्यादा दर्दभरा है. इसलिए मैं वनडे व टी20 पर ध्यान दूंगा।'